फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to murder of Sarah's brother in Delhi

सारा के भाई पर दिल्ली में हुआ जानलेवा हमला

Mon, 03 Aug 2015 09:35 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
attempt to murder of Sarah's brother in Delhi

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी के साले हर्ष कुमार पर शनिवार रात जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटनास्थल पर बीच-बचाव के लिए लोगों के पहुंचने पर हमलावर वहां से भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन


हर्ष के शरीर पर चोट के निशान हैं। रविवार दोपहर मां सीमा सिंह के साथ हर्ष ने तिलक नगर थाने पहुंचकर शिकायत दी है। जिसमें उसने फीरोजाबाद के तेल कारोबारी के बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने हर्ष को मेडिकल जांच के लिए भेजा दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

खाना खाकर लौट रहा था सारा का भाई

attempt to murder of Sarah's brother in Delhi

पुलिस के अनुसार पेशे से इंजीनियर हर्ष कुमार जनकपुरी इलाके में रहता है। हर्ष ने दिल्ली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के लिए जनकपुरी वेस्ट की मार्केट जा रहा था।


नजफगढ़ रोड तिलकनगर की तरफ जाते हुए एमसीडी ऑफिस के पास पटरी पर उसे आठ-दस लोगों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार मचाने पर भीड़ आती देख वह हमलावरों के चंगुल से बचकर भाग निकला।

हर्ष के मुताबिक इस घटना के बाद वह काफी डर गया था। जिसकी वजह से वह पुलिस को शिकायत किए बिना घर चला गया। उसने सारी बात लखनऊ में रहने वाली अपनी मां सीमा सिंह को बताया।

अमरमणि के करीबी ने कराया हमला

attempt to murder of Sarah's brother in Delhi

हर्ष ने शिकायत में फीरोजाबाद के तेल कारोबारी के बेटे मनोज गोयल पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। मनोज गोयल फिरोजाबाद के तेल माफिया का बेटा है और अमरमणि त्रिपाठी के परिवार का बेहद करीबी है।


लखनऊ पुलिस से मांगी सुरक्षा इस जानकारी के बाद शनिवार की रात करीब दो बजे सीमा सिंह गोमतीनगर थाना पहुंची और अमरमणि त्रिपाठी व उनके बेटे अमनमणि पर पूरे परिवार की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की। सीमा सिंह ने गोमतीनगर पुलिस को हर्ष पर हमले की एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया।

मनोज के ही फार्म हाउस में सारा की हत्या का शक सीमा सिंह का आरोप है कि मनोज गोयल फिरोजाबाद का दबंग है। फिरोेजाबाद में उसका एक फार्म हाउस व कई प्रापर्टी हैं।

उन्होंने बीती नौ जुलाई को मनोज के ही फार्म हाउस में सारा की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सीमा सिंह ने कहा कि मनोज की पुलिस से अच्छी सेटिंग है। इसलिए फार्म हाउस की तलाशी तक नहीं ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed