फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempt to cheat by making forged signature of Union Minister

Delhi: केंद्रीय मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर ठगी करने की कोशिश, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

Fri, 22 Jul 2022 06:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Jul 2022 06:10 AM IST
सार

एक कंपनी ने केंद्रीय मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर का एक पत्र फेसबुक पर अपलोड़ किया है। अतिरिक्त ऊर्जा सचिव एसकेजी रहाते ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को शिकायत दी।

विज्ञापन
Attempt to cheat by making forged signature of Union Minister
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक कंपनी ने केंद्रीय मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर का पत्र फेसबुक पर वायरल किया है। इस पत्र में कंपनी ने दावा किया है कि उसे केंद्र सरकार ने सौर ऊर्जा विकसित करने संबंधित योजना को क्रियान्वित करने का दस साल का ठेका दिया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में पिछले सप्ताह मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बाबत मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर एक कंपनी ने एक पत्र अपलोड़ किया है। इसमें कंपनी की ओर से कहा गया है कि केन्द्र सरकार ने 2030 तक 450 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस ऊर्जा परियोजना के क्रियान्वयन करने के लिए सरकार ने 2020 से दस साल का ठेका दिया है। पत्र में कंपनी ने ये भी दावा किया था कि उसके माध्यम से ही सौर ऊर्जा परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस मामले में ऊर्जा मंत्रालय से जांच शुरू की। 
विज्ञापन


इसके बाद अतिरिक्त ऊर्जा सचिव एसकेजी रहाते ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को शिकायत दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद पुलिस ने फेसबुक आदि को नोटिस दिया है। जांच में ये भी पता लगा है कि कंपनी का सरगना चीन में बैठा हुआ है। पुलिस इस मामले में कई जगह छापेमारी करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed