{"_id":"62d9e879b1286d284273719f","slug":"attempt-to-cheat-by-making-forged-signature-of-union-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केंद्रीय मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर ठगी करने की कोशिश, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केंद्रीय मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर ठगी करने की कोशिश, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
Fri, 22 Jul 2022 06:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:10 AM IST
सार
एक कंपनी ने केंद्रीय मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर का एक पत्र फेसबुक पर अपलोड़ किया है। अतिरिक्त ऊर्जा सचिव एसकेजी रहाते ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को शिकायत दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कंपनी ने केंद्रीय मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर का पत्र फेसबुक पर वायरल किया है। इस पत्र में कंपनी ने दावा किया है कि उसे केंद्र सरकार ने सौर ऊर्जा विकसित करने संबंधित योजना को क्रियान्वित करने का दस साल का ठेका दिया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में पिछले सप्ताह मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बाबत मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर एक कंपनी ने एक पत्र अपलोड़ किया है। इसमें कंपनी की ओर से कहा गया है कि केन्द्र सरकार ने 2030 तक 450 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस ऊर्जा परियोजना के क्रियान्वयन करने के लिए सरकार ने 2020 से दस साल का ठेका दिया है। पत्र में कंपनी ने ये भी दावा किया था कि उसके माध्यम से ही सौर ऊर्जा परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस मामले में ऊर्जा मंत्रालय से जांच शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद अतिरिक्त ऊर्जा सचिव एसकेजी रहाते ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को शिकायत दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद पुलिस ने फेसबुक आदि को नोटिस दिया है। जांच में ये भी पता लगा है कि कंपनी का सरगना चीन में बैठा हुआ है। पुलिस इस मामले में कई जगह छापेमारी करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन