{"_id":"5ce1411cbdec2207506089e5","slug":"attempt-to-assault-with-minor-girl-in-faridabad-medical-college-at-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी दबोचा
Sun, 19 May 2019 08:40 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 19 May 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएसआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की तीमारदारी के लिए रुकी उसकी नौ साल बेटी से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज की नौवीं मंजिल स्थित शौचालय में हुई घटना के दौरान बच्ची ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद अन्य तीमारदारों ने युवक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात में एक और युवक शामिल था। लोगों को एकत्र होता देख वह निकल भागा।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईएसआई मेडिकल कॉलेज में एक महिला बीस दिन से भर्ती है। उसकी नौ साल की बेटी भी अस्पताल में तीमारदारी के लिए रुकी हुई है। रविवार सुबह बच्ची नौवीं मंजिल स्थित शौचालय में गई थी। इस बीच एक युवक शौचालय में घुस आया। उसने बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश की। खुद को किसी तरह उससे छुड़ाकर बच्ची ने शोर मचाया और बाहर भाग निकली। बच्ची की चीख सुनकर लोग शौचालय की ओर दौड़े। बच्ची ने पूरी बात बताई तो लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उधर, लोगों को एकत्र होता देख शौचालय के बाहर खड़ा एक युवक तेजी से निकल भागा। उसके दूसरे साथी को पब्लिक ने धर दबोचा। नशे में धुत्त इस युवक की पब्लिक ने जमकर पिटाई की। तब तक ईएसआई प्रशासन की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह युवक ईएसआई अस्पताल में कैसे पहुंच गया, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन