फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attacked on villagers in agwanpur

अगवानपुर में ग्रामीणों पर हमला

Sat, 29 Mar 2014 07:15 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Mar 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
Attacked on villagers in agwanpur

थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अगवानपुर गांव में शनिवार सुबह 50 से अधिक हथियारबंद लोगों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमाफिया गांव से लगी जमीन कब्जाना चाहते हैं, इसलिए उन्हें निशाना बना रहे हैं। इस जमीन पर कोर्ट से स्टे मिला हुआ है।

विज्ञापन


बीके अस्पताल में इलाज के लिए करीब दो दर्जन ग्रामीण पहुंचे। इनमें अधिकांश महिलाएं व कुछ बुजुर्ग हैं। घायल ग्रामीण भंवर सिंह, सतीश कुमार, सुंदर, अतुल, दयावती, सुमन, दया, कमलेश आदि ने बताया कि सुबह करीब दस बजे उन पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला किया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान हवाई फायर भी किया गया। भंवर सिंह का आरोप है कि कुछ भूमाफिया गांव से सटी ग्रीन स्टेट वेलफेयर सोसायटी की जमीन कब्जाना चाहते हैं। यहां सोसायटी की 137 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल प्रेमवती, विमला देवी, रेशमा, विद्या, धन्नो, भूदेही, सरोज, केसर, ओमवती, कोकलिया, सरिता व अन्य महिलाओं ने बताया कि इस जमीन पर ग्रामीण उपले बनाते हैं।

शनिवार सुबह भी कुछ महिलाएं यहां उपले बना रही थीं। महिलाओं का आरोप है कि इसी दौरान विजयपाल अवाना, संगत सरदार, धनंजय और शमा विधूड़ी करीब 50 लोगों के साथ आए और वहां से महिलाओं को भगाने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला किया गया।

घटना की सूचना पर गांव से कुछ पुरुष और अन्य महिलाएं पहुंचे तो उनको भी पीटा। इस पर घायलों ने पुलिस को सूचना दी और बीके अस्पताल पहुंचे। घायलों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।


अस्पताल में अतुल नामक युवक के सिर में दो टांके लगे, जबकि कई महिलाओं के हाथों व पैरों में गंभीर चोट के कारण उन्हें भर्ती करना पड़ा। इस बारे में नवीन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज सुमन कुमार का कहना है कि घायलों के बयान लिए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed