{"_id":"81ae6f6133798ac2462159d98bd13844","slug":"attack-on-two-businessman-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़पुर और सेक्टर-85 में व्यापारियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़पुर और सेक्टर-85 में व्यापारियों पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Mar 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दो अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर व्यापारियों से मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के पीछे आपसी रंजिश को कारण माना जा रहा है। थाना भूपानी व सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहली घटना सूरजकुंड थाना क्षेत्र के लकड़पुर इलाके की है। यहां शिव दुर्गाविहार में महाबीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं।
उन्होंने मंगलवार को थाना सूरजकुंड पुलिस को बताया कि उनका बेटा अमित पिछले बृहस्पतिवार को रात में करीब 8:30 बजे अपनी दुकान पर था। इसी दौरान उसकी दुकान में तीन-चार युवक घुस आए और उसके साथ मारपीट की, जिससे अमित घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
विज्ञापन
दूसरा मामला थाना भूपानी क्षेत्र का है। गांव बुढैना में देवेन उर्फ देवेंद्र अपने परिजनों के साथ रहता है। देवेंद्र ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सेक्टर-85 में बिहारी मार्केट में दुकान है। सोमवार को वह दुकान पर ही था, इसी दौरान करीब एक दर्ज से अधिक लोग उसकी दुकान में घुस आए और उससे मारापीटा।
विज्ञापन
देवेन ने पुलिस को बताया कि हमलावारों में राजू, राजेश, विजी, प्रीतम, विजयपाल, वीरे, भुपन, लक्खी, पवन, संदीप और प्रदीप शामिल हैं। उसका आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।