{"_id":"5d64a4198ebc3e93d76c2c10","slug":"attack-on-three-people-with-knife-in-15-minutes-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 15 मिनट में तीन लोगों को चाकू मारे, पुलिस बोली, दोनों वारदात में अलग थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 15 मिनट में तीन लोगों को चाकू मारे, पुलिस बोली, दोनों वारदात में अलग थे बदमाश
Tue, 27 Aug 2019 09:01 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Aug 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में महज 15 मिनट में हुई दो वारदात में बदमाशों ने लूटपाट के लिए तीन युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। हेडगेवार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को छुट्टी मिल गई।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का दावा है कि दोनों वारदात में अलग-अलग बदमाश शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात 8:20 बजे भिकम सिंह कॉलोनी निवासी राहुल (28) स्कूटी से पत्नी की दवा लेने के लिए 60 फुटा रोड की ओर निकला।
गली नंबर-16 में एक युवक स्कूटी के आगे खड़ा हो गया। राहुल ने हॉर्न बजाया, इसी बीच दूसरे युवक ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। एक अन्य युवक आया और राहुल की जेब से जबरन 1600 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर रास्ता रोकने वाले बदमाश ने राहुल के हाथ पर चाकू मार दिया। इससे राहुल बुरी तरह घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर बदमाश फरार हो गए। राहुल को अस्पताल ले जाया गया।

दूसरी वारदात रात 8.35 बजे विश्वास नगर निवासी भूपेंद्र (30) के साथ हुई। वे दोस्त दीपक के साथ गली में खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने भूपेंद्र से मोबाइल लूटने की कोशिश की।
विरोध करने पर उनके पेट व छाती पर चाकू मार दिया। दीपक ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू मार दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।