फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on shopkeeper in gurgaon

परचून दुकानदार पर चाकूओं से हमला, हालत गंभीर

Thu, 12 Nov 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 12 Nov 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
attack on shopkeeper in gurgaon

खंड के गांव सिलखो क्रशर जोन में युवक पर आधा दर्जन व्यक्तियों ने चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


युवक को गंभीर अवस्था में नल्हड़ अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली ट्रामा सेंटर में रैफर कर दिया।

गांव सिलखो निवासी मुस्ताक ने बताया की गांव के साथ बनी क्रेशर जोन पर वह मुंशी की नौकरी करता है। गत 10 नवंबर को वह नगीना में तीन लाख रूपये लेकर एक जमीन की रजिस्ट्री कराने गया था।
विज्ञापन


उस दिन उसकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई और वह सीधा क्रेशर जोन पर पहुंचा और उसने तीन लाख रूपये अपने रिशतेदार अरसद की दुकान पर रख दिए। इसके बाद वह मुंशी की डयूटी करने के लिए डागर क्रेशर मशीन पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्ताक ने बताया जिस समय उसने अपने रिशतेदार की दुकान पर रूपये रखे थे। उस समय गांव के कुछ युवक वहीं बैठे थे। जिन्होंने मेरे जाने के बाद मौका देखकर अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर रूपये लूटने के लिए उसके रिशतेदार पर करीबन साढ़े सात बजे शाम को चाकू से हमला कर दिया।


इस वारदात में उसका रिशतेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मुस्ताक ने बताया की लूटपाट व जान लेवा हमला करने वाले लोगों ने उसके रिशतेदार अरसद की गर्दन  को चाकू से बुरी तरह काट दिया।

जो दिल्ली में मौत व जिंदगी के बीच जूझ रहा है। अभी तक इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed