फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on police team that went to raid bar in Hauz Khas Village

दिल्ली: हौज खास विलेज में बार पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, दस गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Jul 2022 09:12 AM IST
सार

दिल्ली के हौज खास विलेज में पुलिस टीम र हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस बार में दबिश देने गई थी। आरोप है कि बार कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मारपीट और अभद्रता की। पुलिस ने मामला दर्जकर दस आरोपियों को गिरफ्तार किया  है।

विज्ञापन
Attack on police team that went to raid bar in Hauz Khas Village
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हौज खास विलेज में स्थित एक बार में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस टीम के साथ मारपीट के अलावा बदसलूकी की गई। बार कर्मचारियों ने स्पेशल स्टाफ की टीम को घेर लिया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि पुलिस इलाके में अवैध रूप से चल रहे बार पर कार्रवाई कर रही है। घटना 21 जुलाई की है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर 10 आरोपियों भोला, रविंद्र, मनुदेव, देवेंद्र, विष्णु, शाहरुख, लक्की, मनदीप और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम 21 जुलाई को रात करीब एक बजे बार पहुंची थी। यहां पर तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था और करीब 20 से जयादा लोग डांस कर रहे थे। आरोप है कि सभी शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बार मैनेजर रविंद्र से कागजात मांगे। आरोपियों ने कागजात दिखाने की बजाय पुलिस टीम को घेर लिया और सभी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर बार से बाहर निकाल दिया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस को दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed