{"_id":"5e2ce0808ebc3e4b294d21dc","slug":"attack-on-police-team-for-verifying-criminals-at-shaheednagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदनगरः अपराधियों का वेरिफिकेशन करने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदनगरः अपराधियों का वेरिफिकेशन करने गई पुलिस टीम पर हमला
Sun, 26 Jan 2020 06:26 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 26 Jan 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
शहीदनगर में अपराधियों का वेरिफिकेशन करने गई पुलिस की टीम पर दो लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक कांस्टेबल घायल हो गया। कांस्टेबल की ओर से जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में साहिबाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर जिलेभर में अपराधियों के वेरिफिकेशन का अभियान चलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, साहिबाबाद थाने में तैनात कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल सत्यपाल और होमगार्ड अशोक बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे शहीद नगर में शकील का वेरिफिकेशन करने गए थे। कांस्टेबल विपिन के मुताबिक, शकील के घर के बाहर खड़े उसके भतीजे आमिर और शारिक से जानकारी मांगी तो दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया। शहीदनगर चौकी पर तैनात कांस्टेबल सत्यपाल चाकू लगने से घायल हो गया। कॉलोनी में भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम देकर दोनों भाग गए। आननफानन में सत्यपाल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कांस्टेबल विपिन ने बृहस्पतिवार को आमिर और शारिक के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साहिबाबाद एसएचओ अनिल शाही ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।