फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on Police Team at Gurugram During Raid Four injured including SHO

गुरुग्राम में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, बीयर की बोतल मारकर फोड़ा एसएचओ का सिर

Fri, 14 Jun 2019 06:10 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 14 Jun 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Attack on Police Team at Gurugram During Raid Four injured including SHO
gurugram police

गुरुग्राम के नाथूपुर गांव के टी-ब्लॉक में बृहस्पतिवार देर रात को शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। छापेमारी के दौरान दो सगे भाईयों समेत अन्य युवकों ने डीएलएफ फेज-3 थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार समेत टीम के साथ लाठी-डंडे और पत्थर से मारपीट करते हुए सिर पर बीयर की बोतल फोड़ी। इसमें एचएसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 10.30 बजे डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को सूचना मिली कि नाथूपुर गांव के टी ब्लॉक स्थित मकान में शराब की तस्करी की जा रही है। 

विज्ञापन

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार की अगुवाई में एएसआई सुनील व अन्य के साथ पुलिस टीम ने मकान पर छापेमारी की। मकान के अंदर एक कमरे में शराब की पेटी और फ्रीज मिला। तभी कमरे से एक युवक भाग गया। पुलिस टीम ने यहां मौजूद दो युवकों को पकड़ा इनमें से एक ने खुद को मकान मालिक बताया। 

इस पर एसएचओ जब मोबाइल में विडियो बनाने लगा तो युवक ने बताया कि उनके मकान में किराये पर रहने वाला युवक शराब बेच रहा था। पता चलते ही उसे मारपीट कर भगा दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ही रही थी कि तभी उसका भाई आया और मेज पर रखी शराब की पेटी नीचे गिराकर विडियो बना रहे एसएचओ के साथ मारपीट करने लगा।

इस बीच आरोपियों ने निरीक्षक के सिर पर बीयर की बोतल दे मारी। जबकि दूसरे ने एएसआई पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बाहर खड़े दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ना चाहा तो उनके साथ भी दोनों भाईयों ने मारपीट की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद निरीक्षक समेत चारों पुलिसकर्मियों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। 
 

निरीक्षक के सिर पर चोट आई जिन्हें शुक्रवार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वहीं, देर रात को ही डीसीपी ईस्ट सुलोचना गजराज समेत डीएलएफ सेक्टर-29, डीएलएफ फेज-1 व दो थानों की पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में दोनों आरोपी भाईयों की पहचान पवन व अंकित के रूप में हुई है। 

पुलिस के मुताबिक इनके साथ कुछ और भी लड़के थे। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी डीएलएफ अमन गोयल ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की थी। आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed