जेएनयू कैंपस में कन्हैया पर हमला, सेना पर दिया था विवादित बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष व देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार पर बृहस्पतिवार शाम कैंपस के अंदर हमले की कोशिश की गई। गाजियाबाद निवासी युवक कन्हैया कुमार द्वारा सेना के बारे में दिए बयान से आहत है।
जानकारी के अनुसार जेएनयू कैंपस स्थित एड ब्लॉक के पास शाम सवा छह बजे जेएनयू छात्रसंघ व वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से राष्ट्रवाद की क्लास आयोजित होनी थी। कन्हैया उसी क्लास में भाषण देने जा रहे थे।
इसी बीच एड ब्लॉक से पहले विकास चौधरी नामक युवक अचानक उठा और कन्हैया की कमीज पकड़कर थप्पड़ मारने की कोशिश की। लेकिन उनकी सुरक्षा में लगे कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
जेएनयू सिक्योरिटी ने विकास को अपने घेरे में ले लिया
विकास को अन्य छात्र पीटते, इससे पहले जेएनयू सिक्योरिटी ने विकास को अपने घेरे में ले लिया। पुलिस को इसकी शिकायत रात तक नहीं दी गई। बाद में कन्हैया के कहने पर जेएनयू सिक्योरिटी ने युवक को कैंपस से बाहर छोड़ दिया।
हालांकि, बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र के साथ एक अन्य युवक भी था। विकास ने जेएनयू कैंपस के गेट के बाहर विरोध शुरू कर दिया है। विकास जेएनयू का छात्र नहीं बताया जा रहा है।
गाजियाबाद निवासी विकास चौधरी का कहना है कि कन्हैया द्वारा दिया गया बयान कि कश्मीर में सुरक्षाकर्मी महिलाओं से रेप करते हैं, शर्मनाक है। यह सेना ही नहीं, बल्कि देश का अपमान है। कन्हैया को इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जब तक बयान पर माफी नहीं मांगेगा, उसका विरोध जारी रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, विकास कैंपस के बाहर विरोध धरने पर बैठ गया है।
जेएनयू कम्युनिटी से शत्रुता की भावना से हो रहा काम
जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शेहला राशिद के मुताबिक जेएनयू, छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ शत्रुता की मुहिम शुरू की गई है। आरएसएस के निर्देश पर कन्हैया पर हमला करवाया जा रहा है।
सरकार का सुरक्षा का दावा भी यहां झुठा निकला। छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ जनता को भड़काया जा रहा है। हालांकि देश ने साबित कर दिया है कि वे सरकार नहीं, जेएनयू कम्युनिटी के साथ हैं।
जेएनयू छात्रसंघ संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा के मुताबिक मैं कैंपस में नहीं हूं, हालांकि किसी पर भी हमला नहीं होना चाहिए। शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे हमले की निंदा करता हूं। मामले की पूरी जांच होनी चाहिए कि आखिर वह युवक कौन है और उसने ऐसा क्यों किया।