{"_id":"b9c3c3b9551229c3392d7bfdd9be800e","slug":"attack-on-ex-mla-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के घर पर हमला, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के घर पर हमला, 14 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 19 Jul 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
गांव शिकारपुर में दोपहर को पूर्व विधायक शहीदा खान के घर पर उनके विरोधी गुट के लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गोलियां चलाईं और पथराव किया।
विज्ञापन
घटना में पूर्व विधायक के पुत्र समेत 14 लोग घायल हो गए। हमलावरों ने पूर्व विधायक की कार व वहां खड़े आधा दर्जन वाहनों समेत घर का सामान भी तोड़-फोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घटनास्थल तक जाने के रास्तों को बंद किया हुआ था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से स्थित न संभलने पर एसपी मेवात, एएसपी तावड़ू, डीएसपी मुख्यालय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। तब जाकर स्थित संभली।
विज्ञापन
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तावडू़ पीएचसी में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें नूंह सीएचसी व नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
घटना के समय पूर्व विधायक घर पर नहीं थे। विधायक सऊदी अरब ऊमरा गए हुए हैं। पुलिस ने अब तक किसी भी तरफ से मामला दर्ज नहीं किया है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है।
घायल होने वालों में असलूप, अलाउद्दीन, आरिफ, इसराईल, खैरून, अजरुद्दीन, अलीमुददीन, हल्लम, शकील, खालिद, सम्मन, यासर, प्रवीण, मुब्बा घायल हो गए।
पूर्व विधायक शहीदा खां के परिजन हाजी सकूर ने बताया वह शनिवार दोपहर बाद ईद की नमाज अदा कर अपने घरों में ईद की खुशिंया मना रहे थे। अचानक उनके विरोधी गुट के लोगों ने फायरिंग, तोड़-फोड़, लूटपाट व पत्थराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए दाखिल किया गया है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई की जाएगी।-बी सतीस बालन, एसपी