{"_id":"59d1bd0b26760fec79b4a34125e873ff","slug":"attack-on-ex-ias-officer-sanjeev-kumar-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी घोटाला: जेल में बंद पूर्व आईएएस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी घोटाला: जेल में बंद पूर्व आईएएस पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:32 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व आईएएस संजीव कुमार ने जेल में फिर से खुद पर हमला होने का आरोप लगाया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वापस जेल संख्या एक में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में हरि नगर थाने में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत में संजीव कुमार ने कहा कि जब वे नहाकर कपड़े फैलाने जा रहे थे तो एक कैदी पीछे से आया और गर्दन मरोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
पढ़ें:मॉल में मारपीट के आरोपी को नहीं मिली जमानत
विज्ञापन
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कैदी ने किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। हरि नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस जेल भेजा गया।
संजीव का आरोप है कि उनसे कैदी लगातार पैसे की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर ही उन पर हमला किया गया है। इससे पहले भी उन पर जेल में हमला किया गया था।
इस पर उन्हें जेल संख्या चार से एक में स्थानांतरण कर दिया गया था। कुछ माह पूर्व भी हमले में सिर में गंभीर चोट लगी थी। तिहाड़ जेल के कानून अधिकारी सुनील गुप्ता संजीव ने खुद को घायल किया है। उन पर किसी कैदी ने हमला नहीं किया है। उनकी ओर से गलत आरोप लगाया जा रहा है।