फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on CBI team to arrest accused in land scam

जमीन घोटाले के आरोपी को गिरफ्तार करने गई सीबीआई टीम पर हमला

Sun, 24 Feb 2019 06:42 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 24 Feb 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
Attack on CBI team to arrest accused in land scam
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)

यमुना प्राधिकरण से जुड़े जमीन घोटाले में नामजद अपने ही अधिकारी को गिरफ्तार करने ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा गांव पहुंची सीबीआई की टीम पर शनिवार को हमला किया गया। मामले में आरोपी एएसआई सुनील दत्त के परिजनों व अन्य ने पांच सदस्यीय सीबीआई टीम को बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से पीटा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, सीबीआई अधिकारियों के मोबाइल, डायरी, पहचान पत्र और सरकारी नोटिस की प्रति छीनकर जला दी गई। मारपीट में महिला कांस्टेबल समेत चार लोगों को चोट लगी है। सीबीआई के मुताबिक, छापेमारी के समय आरोपी सुनील दत्त फार्म हाउस में ही मौजूद था और पिछले दरवाजे से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में आरोपी एएसआई, उसके भाई युद्धवीर सिंह, सुखवीर सिंह, योगेश, धर्मवीर और उसके भतीजे ध्यानवीर व चार अन्य पर डकैती, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने युद्धवीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीबीआई ने 3 फरवरी को गाजियाबाद में मामले में मुख्य आरोपी पूर्व तहसीलदार रणवीर सिंह और सीबीआई के इंस्पेक्टर वीएस राठौर को गिरफ्तार किया था। वहीं, सुनील दत्त को भी आरोपी बनाया गया था। शनिवार तड़के सीबीआई टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव सुनपुरा में पहुंची थी।

बाहर खड़े सदस्य ने दी सूचना 
घटना के दौरान आरोपी के फार्म हाउस के बाहर खड़े सीबीआई टीम के सदस्य ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ईकोटेक-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। एसएचओ अनिता चौहान ने बताया कि इस घटना में सीबीआई के सब इंस्पेक्टर जीएस मीणा, सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, कांस्टेबल दिलावर सिंह और महिला कांस्टेबल लोकेश चोटिल हुए हैं। 

क्या है मामला 
मामला यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़ा है। 2014 में हुई कथित जमीन घोटाले में 126 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता सहित कुछ कर्मियों ने निजी कंपनियों के साथ मिलकर मथुरा के सात गांवों 2014 में करीब 57 हेक्टेयर अनुपयोगी जमीन खरीदी थी और इसके एवज में प्राधिकरण से इसके मालिकों को मुआवजा दिलाया गया। लेकिन यह रकम तय मुआवजे से कहीं ज्यादा थी। पांच साल पुराने इस मामले में 21 लोगों को आरोपी बनाया गया था। अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

‘मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीबीआई टीम से बदसलूकी की शिकायत सही पाई गई। एक केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।’
- विनीत जायसवाल, एसपी (ग्रामीण)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed