‘हवा से पानी बनाने वाला एटीएम’ बुझाएगा लोगों की प्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के मामले में दूसरे राज्यों पर निर्भर रहने वाली दिल्ली की समस्या के समाधान के लिए एनडीएमसी ने एक नई पहल की है। वह अब हवा से पानी बनाकर लोगों को उपलब्ध कराएगी।
इसके लिए इजराइल की एक कंपनी से मदद ली गई है। वाटर जेन कंपनी हवा से पानी बनाने वाला एटीएम विकसित करती है। एनडीएमसी ने बृहस्पतिवार को कनाट प्लेस में इस एटीएम को स्थापित कराया।
भारत में पहली बार अपनी तरह के इस एटीएम का इजराइल के भारत में राजदूत डेनियल कारमोन ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कंपनी पेयजल के क्षेत्र में वैकल्पिक समाधानों की आधारभूत संरचनाओं को उपलब्ध कराने वाली नवाचारी कंपनी है।
प्रतिदिन पांच सौ लीटर पेयजल उपलब्ध हो सकेगा
नई दिल्ली में वातावरण की आर्द्रता से प्रतिदिन पांच सौ लीटर पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विश्व में स्वच्छ और स्वस्थ पेयजल की मांग को ध्यान में रखते हुए वॉटर जेन कंपनी भारत से लेकर अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशियाई देशों में प्रदूषित जल की रोकथाम के लिए जल स्रोत स्थलों पर ही संयुक्त उद्यम स्थापित कर रहा है।
वहीं, सांसद मीनाक्षी लेखी ने बताया कि प्रधानमंत्री की इजराइल यात्रा के दौरान भारतीय महानगरों में वैकल्पिक नवोन्मेष तकनीक के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने वाले समाधानों का प्रदर्शन किया गया था।
इसी के अनुसरण में आज कनॉट प्लेस में यह ‘‘हवा से पानी बनाने वाला एटीएम’’ स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में एनडीएमसी के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि इस प्रयास का एक पायलट परियोजना के तहत शुभारंभ किया गया है। इससे पेयजल की वैकल्पिक तकनीकों से उपलब्धता, गुणवत्ता और क्षमता में सुधार भी होगा।