फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   atm cash van looted in pandav nagar delhi

दिल्ली में हथियार बंद लुटेरों ने दिन-दहाड़े कैशवेन से लूट लिए 5 लाख रुपयों के नए नोट

Tue, 20 Dec 2016 12:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
atm cash van looted in pandav nagar delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पांडव नगर कैश वैन से पांच लाख रुपये लूट मामले में पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को किसी कर्मचारी की सूचना पर अंजाम दिया गया। पुलिस की मानें तो पिछले 20 दिनों से पांडव नगर स्थित एटीएम खराब था।

विज्ञापन


रविवार शाम को ही इसे ठीक किया गया था। सोमवार को जैसे ही कैश वैन रुपये लेकर पहुंची, बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आखिर बदमाशों को कैसे पता चला कि सोमवार को कैश वैन रुपये लेकर पांडव नगर आएगी। इसी आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है।
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह को जनकपुरी स्थित ब्रिकंस कंपनी की कैश वैन करीब 60 लाख के 100 और 500 के नोट लेकर पूर्वी दिल्ली आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीत विहार में दो  और शकरपुर में एक एटीएम में कैश डालने के बाद दोपहर करीब 2:00 बजे कस्टोडियन व वैन इंचार्ज एक ब्रीफकेस में पांच लाख रुपये डालने के लिए लेकर वैन से नीचे उतरे। इस बीच वैन चालक व एक अन्य कस्टोडियन 40 लाख रुपये के साथ वहीं बैठे रहे।


बदमाशों ने अब्दुल कादिर व वैन इंचार्ज से कैश लूटा और फरार हो गए। 2:15 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कर्मचारियों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कैश वैन के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि एक बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था, जबकि बाकी दो नकाबपोश थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed