Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi wrote a letter to CM Rekha Gupta regarding the scheme to give Rs 2500 to women in Delhi

'8 मार्च याद है न': 'उम्मीद है 2500 रुपये का मैसेज आएगा' आतिशी ने सीएम रेखा को पत्र लिख याद दिलाया PM का वादा

Fri, 07 Mar 2025 12:40 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:40 PM IST
सार

आतिशी ने लिखा है कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे। कल महिला दिवस है, अब सिर्फ एक दिन बाकी है। 

विज्ञापन
Atishi wrote a letter to CM Rekha Gupta regarding the scheme to give Rs 2500 to women in Delhi
आतिशी ने सीएम रेखा को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। आतिशी ने लिखा है कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे। कल महिला दिवस है, अब सिर्फ एक दिन बाकी है। मुझे उम्मीद है 8 मार्च (महिला दिवस) के दिन महिलाओं के मोबाइल में 2500 रुपये उनके खाते में आने का मैसेज आ जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशी ने अपने पत्र में लिखा, 'दिल्ली की लाखों माताओं-बहनों की ओर से आपको यह पत्र लिख रही हूं और आपको याद दिलाना चाहती हूं कि 31 जनवरी 2025 को बुधवार के दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने द्वारका में आयोजित रैली में दिल्ली की माताओं-बहनों से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ₹2500 प्रतिमाह देने की योजना पास होगी और महिला दिवस पर महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। इसलिए उन्होंने सभी महिलाओं को सलाह दी थी कि वे अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को जोड़ लें, ताकि जब उनके अकाउंट में पैसे आएंगे तो उनके फोन पर इसकी जानकारी मिल सके।'

उन्होंने आगे लिखा, 'अब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बचा है। पूरी दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वे उम्मीद लगाए बैठी हैं कि 8 मार्च से उनके अकाउंट में पहली किश्त आनी शुरू हो जाएगी, जैसा कि भाजपा ने वादा किया था। मुख्यमंत्री जी, दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए तुरंत उनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएं। दिल्ली की हर महिला आपकी ओर देख रही है, उनकी उम्मीदें टूटनी नहीं चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि कल दिल्ली की हमारी माताओं-बहनों को उनके खातों में 2500 रुपए मिलने का मैसेज उनके मोबाइल पर जरुर आएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed