फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi sworn as Delhi new Chief Minister at 4:30 pm on Saturday

आज शुरू होगी दिल्ली में 'आतिशी' पारी: सामने आई शपथ लेने की 'घड़ी', पांच कैबिनेट मंत्री भी होंगे साथ

Sat, 21 Sep 2024 12:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Sep 2024 12:40 AM IST
सार

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण शनिवार शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। 

विज्ञापन
Atishi sworn as Delhi new Chief Minister at 4:30 pm on Saturday
Delhi CM Oath Ceremony - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण आज शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30-5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वहीं, मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर असमंजस बरकरार है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजी गई थी। शुक्रवार देर शाम तक इस पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। संभावना है कि शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन से यह फाइल राजनिवास तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बीते मंगलवार की शाम को एलजी को अपना इस्तीफा सौंपा था और आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आतिशी की कैबिनेट में केजरीवाल सरकार के सभी चारों मंत्रियों को दुबारा से मंत्रीपद दिया जा रहा है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। कैबिनेट में अभी भी एक स्थान खाली है। पार्टी में इसके लिए मंथन चल रहा है। संभावना है कि शपथ ग्रहण से पहले इस पद के लिए नाम का भी कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लेंगे आतिशी के साथ शपथ
दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। दिल्ली को एक नया कैबिनेट मंत्री मिलेगा।मुकेश अहलावत सुल्तानपुरी से विधायक हैं। यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। यह राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्री होते हैं। अभी पांच मंत्री शपथ लेंगे मुख्यमंत्री के साथ। एक मंत्री की जगह अभी खाली है जो आतिशी की जगह पर बनेंगे।

सबको मिला काम का इनाम
आतिशी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन मंत्री होंगे। चारों मंत्री केजरीवाल कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं। सभी को उनके काम का इनाम दिया गया है। आप व आतिशी ने इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की है। वहीं, सुल्तानपुरी से विधायक मुकेश अहलावत उनकी कैबिनेट में नया चेहरा होंगे। पहली बार विधायक बने मुकेश सरकार में अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करेंगे। केजरीवाल कैबिनेट में राजकुमार आनंद इसी श्रेणी से आते थे।

 

चेहरों की पहचान

आतिशी : अरविंद केजरीवाल की जगह ले रही दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता है। साल 2020 में पहली बार कालका जी से चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंची थी। इससे पहले वह 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। केजरीवाल की सरकार में आतिशी शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता है।

गोपाल राय : अन्ना आंदोलन से जुड़े गोपाल राय आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। मौजूदा समय में वह आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक पार्टी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वह केजरीवाल सरकार में 2015 से मंत्री हैं। उन्हें सरकार में कई बड़े पद दिए गए हैं।

कैलाश गहलोत : जाट बहुल क्षेत्र नजफगढ़ से आने वाले कैलाश गहलोत केजरीवाल सरकार में पिछले दो बाद से मंत्री हैं। यह अरविंद केजरीवाल के खास माने जाते हैं। उनके पास सरकार में कई महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं।

सौरभ भारद्वाज : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पहली बार साल 2013 में बनी सरकार में सौरभ भारद्वाज मंत्री बने थे। हालांकि दूसरी सरकार में उन्हें जगह नहीं मिली। सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद केजरीवाल ने उन पर भरोसा जताते हुए फिर से एक बार मंत्री बनाया।

इमरान हुसैन : इमरान हुसैन ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी सफर की शुरुआत की। केजरीवाल सरकार में उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पर्यावरण एवं वन मंत्री का पद मिला। माना जाता है कि वह केजरीवाल की पहली पसंद हैं।

मुकेश अहलावत : सुल्तानपुर माजरा से पहली बार चुनाव जीत कर आए मुकेश अहलावत पार्टी में अनुसूचित जाति का चेहरा होंगे। आप ने पहली बार 2020 में उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया और वह जीतकर आए। उन्होंने 48,042 वोटों से यह चुनाव जीता थाा। इस सीट पर पहले संदीप कुमार विधायक थे। संदीप का नाम विवादों में आने से मंत्रिपद से हटा दिया गया था। वहीं, 2020 के विधान सभा चुनाव में पार्टी में उनको टिकट भी नहीं दिया। संदीप की जगह आप नेतृत्व ने मुकेश पर भरोसा जताया और भरोसे का खरा उतरते हुए वह विधान सभा तक पहुंचने में कामयाब रहे। अब इनको पहली बार मंत्री बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed