फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi said on Mahila Samman Yojana - Now you will not have to stretch your hands for small expenses

Interview : महिला सम्मान योजना पर बोलीं आतिशी- छोटे-छोटे खर्चों के लिए अब नहीं फैलाने पड़ेंगे हाथ, बढ़ेगा मान

Wed, 06 Mar 2024 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 03:34 AM IST
सार

योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने की शुरुआत अक्तूबर से होने की संभावना है। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बीते नौ साल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। पेश है अमर उजाला संवाददाता से  बातचीत के मुख्य अंश...

विज्ञापन
Atishi said on Mahila Samman Yojana - Now you will not have to stretch your hands for small expenses
दिल्ली की मंत्री आतिशी - फोटो : X/aap

विस्तार

वित्त मंत्री आतिशी का कहना है कि बजट में लाई गई मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से महिलाओं का मान बढ़ेेगा। अब छोटे खर्च के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। दरअसल, बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं को एक-एक रुपये के लिए मोहताज होता देखकर यह योजना लाने का निर्णय लिया। दिल्ली सरकार इस योजना को हर हाल में लागू करेगी। योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने की शुरुआत अक्तूबर से होने की संभावना है। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बीते नौ साल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। पेश है अमर उजाला संवाददाता से  बातचीत के मुख्य अंश...

विज्ञापन


सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लेकर क्यों आई?
आम आदर्मी पार्टी ने हमेशा महिलाओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी है। उनका घर से बाहर निकलने का रास्ता तैयार किया है। बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की है और मुफ्त शिक्षा व इलाज का प्रावधान किया। राजधानी में मुफ्त बिजली और पानी दिया जा रहा है। अब महिलाओं की जेब में राशि उपलब्ध कराने के लिए यह योजना लाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


एलजी सरकार की योजनाओं में अड़ंगा लगा रहे हैं, इस योजना को कैसे लागू करेंगी?
अब तक सब कुछ लड़-लड़कर करवाया है। हमें कभी आसान रास्ता नहीं मिला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी वादे पूरा करते है। इस योजना को भी लागू करके महिलाओं के साथ किए गए वादे को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जना पर क्यों सवाल उठा रही है?
भाजपा ने दिल्ली वालों के लिए कुछ नहीं किया। केंद्र सरकार के पास पुलिस होने के बावजूद उसने पुलिस व्यवस्था ठीक नहीं की। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने रामराज्य में होने वाले काम किए है। केजरीवाल सरकार में सभी का सम्मान होता है और सभी को समान अधिकार मिलते है। 

आप भी सभी चीजों को राम और रामराज्य से क्यों जोड़ रही है?
हम हमेशा से भगवान राम में विश्वास रखने वाले लोगों में से है। हम भगवान राम के काम को अपने जीवन में उतारते हैं। हमने हर चीज में भगवान राम के काम को उतारने की कोशिश की है, लेकिन भाजपा भगवान राम के नाम पर वोट मांगती है और भाजपा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। भगवान राम ने अपने जीवन से सभी को एक चीज सिखाई है। सबसे पहले अपेक्षित को रखो। इसी अवधारणा के साथ हम पिछले नौ साल से काम भी कर रहे हैं।


क्या यह योजना आप का चुनावी हथकंडा है?
भारतीय जनता पार्टी हमारी योजनाओं को रेवड़ी कल्चर कहती है, अगर उसे हमारी सरकार और हमारी योजनाओं से दिक्कत है, तो वह हमसे कुछ बेहतर क्यों नहीं करती। वह गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में हमसे बेहतर योजनाएं लागू कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed