फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi said as soon as Kejriwal comes out of jail and he will give one thousand rupees per month to women

जेल में भी केजरीवाल को महिलाओं की चिंता: जानें कब से मिलेंगे 1000 रुपया महीना, आतिशी संग भेजा मैसेज

Tue, 30 Apr 2024 08:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 08:34 AM IST
सार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में सुनीता केजरीवाल और मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने आतिशी संग वहां से दिल्ली वालों के लिए संदेश भेजा। मुख्यमंत्री ने सरकार के कामकाज का जायजा लिया।

विज्ञापन
Atishi said as soon as Kejriwal comes out of jail and he will give one thousand rupees per month to women
आतिशी - फोटो : x/aap

विस्तार

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सोमवार को तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के कामकाज का जायजा लिया। मुलाकात के बाद आतिशी ने कहा कि जेल में भी केजरीवाल को दिल्लीवासियों की चिंता है। 

विज्ञापन

आतिशी को केजरीवाल ने दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि जेल में मुलाकात के दौरान पूरे समय केजरीवाल ने सरकारी के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई, मोहल्ला क्लीनिकों के बारे में जानकारी ली। केजरीवाल ने आतिशी को निर्देश दिया कि ये सुनिश्चित किया जाए कि गर्मियों में दिल्ली में पानी की कमी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपये महीना
आगे कहा कि लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही, केजरीवाल का दिल्ली की महिलाओं के लिए संदेश भेजा कि वो जल्द जेल से बाहर आएंगे और महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने का वादा पूरा करेंगे।

विज्ञापन

सभी विधायकों को सीएम केजरीवाल का निर्देश
आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ने ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि गर्मियों का समय आ रहा है। इस समय में दिल्ली वालों को पानी की बिलकुल समस्या नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस पर खास ध्यान रखने को कहा है। केजरीवाल ने विधायकों के लिए भी निर्देश दिए और कहा कि सभी विधायक लगातार अपने विधानसभा क्षेत्रों में निरीक्षण करें, लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुलझाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed