फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi said 1414 students of Delhi government schools passed NEET UG exam

उम्दा प्रदर्शन: नीट परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूल के 1,414 छात्र पास, आतिशी बोलीं- बनाया नया रिकॉर्ड

Fri, 07 Jun 2024 05:58 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Jun 2024 05:58 PM IST
सार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 1414 छात्रों ने नीट परीक्षा पास की है। पांच सालों में सबसे ज्यादा छात्रों ने परीक्षा पास कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के लिए शिक्षा मंत्री आतिशी ने छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी।

विज्ञापन
Atishi said 1414 students of Delhi government schools passed NEET UG exam
आतिशी - फोटो : x/@AtishiAAP

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सरकारी स्कूलों के 1414 बच्चों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को क्वालिफाई किया है। पांच सालों में यह संख्या सबसे अधिक है। इस तरह से सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपने ही पिछले पांच सालों के नीट परीक्षा क्वालिफाई करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए शिक्षा मंत्री आतिशी ने छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी है।

विज्ञापन

दिल्ली के छात्रों का नीट में शानदार प्रदर्शन
शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्रों ने नीट की परीक्षा में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और इस साल दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने पिछले कई सालों के नीट के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इस साल दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1414 बच्चों ने नीट की परीक्षा क्वालिफाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल बढ़ रही नीट पास करने वाले छात्रों की संख्या
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों ने इस परीक्षा को पास करने वालों बच्चों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। मालूम हो कि वर्ष 2020 में 569, 2021 में 496, 2022 में 648 और 2023 में 1074 छात्रों ने नीट क्वालिफाई किया था। अब इस साल सरकार के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या 1414 पहुंच गई है। इस तरह से पांच साल में इस परीक्षा को पास करने वाले बच्चों की संख्या 2.5 गुणा हो गई है।
विज्ञापन

छह स्कूलों का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट
वहीं शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के स्टेम (साइंस, टेक्नॉलॉजी, इंजीनियरिंग व मैथमेटिक्स) स्पेशलाइजेशन के 255 बच्चों ने नीट की परीक्षा दी और उनमें से 243 बच्चों ने ये परीक्षा क्वालिफाई की है।

उन्होंने बताया कि इस साल 12 डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के बच्चों ने भी नीट की परीक्षा दी और इनमें से 6 स्कूल ऐसे हैं जिनका शत प्रतिशत रिजल्ट रहा है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब से गरीब बच्चे सबसे शानदार एजुकेशन पा रहे है और सबसे शानदार उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिला ले रहे हैं। दिल्ली में अब गरीब से गरीब परिवार का बच्चा न सिर्फ सपने देख सकता है बल्कि उन्हें पूरा भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed