फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi inspected centralized Anganwadi kitchen

Delhi: आतिशी ने किया सेंट्रलाइज्ड आंगनबाड़ी किचन का निरीक्षण, बर्तनों की सफाई के लिए मशीन लगाने के निर्देश दिए

Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 12:32 AM IST
सार

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों के साथ सर्वे करते हुए उनके सुझावों के अनुसार मेन्यू में समय-समय पर बदलाव किया जाए। उन्होंने किचन में बर्तनों की सफाई के लिए भी ऑटोमैटिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Atishi inspected centralized Anganwadi kitchen
आतिशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी के एक स्कूल में बच्चों के बीमार होने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने सोमवार को कोंडली स्थित सेंट्रलाइज्ड आंगनबाड़ी किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे अनाज व अन्य सामग्रियों की जांच की। इसके अलावा उन्होंने स्वयं खाकर खाने की गुणवत्ता की भी जांच की।

विज्ञापन


इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों के साथ सर्वे करते हुए उनके सुझावों के अनुसार मेन्यू में समय-समय पर बदलाव किया जाए। उन्होंने किचन में बर्तनों की सफाई के लिए भी ऑटोमैटिक मशीन लगाने के निर्देश दिए। दरअसल यह सेंट्रलाइज्ड किचन अत्याधुनिक मशीनों से लैस है। यहां किचन को तीन हिस्सों में बांटा गया है। इसके पहले हिस्से में अनाज के भंडारण के लिए गोदाम है। दूसरे हिस्से में एक फुल ऑटोमैटिक मशीन है, जो अनाज को साफ करने से लेकर की पैकेजिंग का काम बिना किसी ह्यूमन टच के पूरा करती है। इसमें शिशुओं और गर्भवती महिलाओं व लैक्टिक माताओं के लिए टेक होम राशन अनकुक्ड पैक्ड पंजीरी और खिचड़ी प्रीमिक्स को तैयार किया जाता है।

विज्ञापन


किचन के तीसरे हिस्से में खाने को पकाने का काम किया जाता है। मगर बर्तनों की सफाई के लिए ऑटोमैटिक मशीन नहीं है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल सरकार 11 सेंट्रलाइज्ड किचन के जरिए प्रतिदिन दिल्ली भर में आठ लाख बच्चों और महिलाओं तक पौष्टिक पका खाना और टेक होम राशन (टीएचआर) पहुंचाने का काम कर रही है। इन किचन के जरिए गर्भवती महिलाओं, लैकटिंग माताओं और आंगनबाड़ियों में आने वाले छह माह से तीन साल तक के बच्चों को बेहतर पोषण देने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed