{"_id":"5cd5c8a6bdec2206fc125fff","slug":"atishi-crying-after-distribution-of-pamphlet-itself-says-shazia-ilmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद ही पर्चा बांटने के बाद रोने लगीं आतिशी: शाजिया इल्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद ही पर्चा बांटने के बाद रोने लगीं आतिशी: शाजिया इल्मी
Sat, 11 May 2019 12:23 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आतिशी और मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ अभद्र भाषा वाले पर्चा बांटने को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी ने कहा कि खुद ही पर्चा बांटने के बाद सबके सामने आतिशी रोने लगीं। इस तरह की राजनीति भाजपा नहीं करती।
विज्ञापन
शाजिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उनके खिलाफ भी दुष्प्रचार किया था। उन्होंने बताया कि गौतम गंभीर ने गीता कॉलोनी में इस मामले के खिलाफ शिकायत दर्ज भी कराई है। शाजिया का कहना है कि आप पार्टी महिला विरोधी है, ये कई बार सामने भी आ चुका है। संतोषी कोली, सोनी सुसाइड केस, संदीप कुमार का राशन कार्ड के बहाने महिला उत्पीड़न और सोमनाथ भारती जैसे मामले इसके गवाह भी हैं।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि इस घटना के बाद आप पार्टी की हीन मानसिकता सामने आई है। बगैर किसी ठोस आधार के उन्होंने गौतम गंभीर को बदनाम करने की साजिश रची है।
विज्ञापन