{"_id":"6511e6c7bada2c2e7b0c7276","slug":"atishi-angry-at-officials-over-lack-of-maintenance-of-roads-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सड़कों की रखरखाव की कमी पर अधिकारियों पर भड़कीं आतिशी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सड़कों की रखरखाव की कमी पर अधिकारियों पर भड़कीं आतिशी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
Tue, 26 Sep 2023 01:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:30 AM IST
सार
निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि सड़क पर फुटपाथ की स्थिति अच्छी नहीं है। हॉर्टिकल्चर में भी एकरूपता नहीं है। ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने की जरूरत है, नियमित रखरखाव की कमी है।
विज्ञापन
आतिशी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार तेजी से काम कर रही है। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने तीसरे सप्ताह भी सड़कों के निरीक्षण जारी रखा। सोमवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ दिल्ली विधानसभा से सचिवालय के बीच सिविल लाइन टी-जंक्शन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक की सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान सड़कों व फुटपाथ, हार्टिकल्चर, ड्रेनेज व क्रॉसिंग के रखरखाव की कमी पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह सबसे व्यस्त व प्रमुख सड़कों में शामिल है। यहां रोजाना लाखों वाहनों की आवाजाही होती है। उसके बाद भी यहां सड़कों व फुटपाथ की हालत खराब हैं। उन्होंने लोगों के लिए सुरक्षित व यूजर सड़कें फ्रेंडली बनाने के तत्काल जरूरतों पर जोर दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि सड़क पर फुटपाथ की स्थिति अच्छी नहीं है। हॉर्टिकल्चर में भी एकरूपता नहीं है। ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने की जरूरत है, नियमित रखरखाव की कमी है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों पर अभी सुधार व सौंदर्यीकरण की जरूरत है।
विज्ञापन
जल निकासी प्रणालियों के रखरखाव को लेकर दिए निर्देश
मंत्री ने अधिकारियों को जल निकासी प्रणालियों के रखरखाव, हार्टिकल्चर, पैदल यात्रियों की जरूरतों और सुरक्षा के अनुरूप फुटपाथ में बदलाव, पेड़ों की छंटाई, सेंट्रल वर्ज पर हार्टिकल्चर, जरूरत के अनुसार ब्लैक टॉपिंग आदि को उच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।