{"_id":"6ab524f7d588a5621808d2c3","slug":"athlete-sumit-proved-his-mettle-by-winning-three-gold-medals-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1255-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एथलीट सुमित ने तीन स्वर्ण जीतकर मनवाया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एथलीट सुमित ने तीन स्वर्ण जीतकर मनवाया लोहा
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। ब्रह्मपुरी स्थित एच ब्लॉक स्कूल के 12वीं के छात्र सुमित कुमार झा ने अंडर-19 एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन दिल्ली स्टेट एथलेटिक गेम्स के लिए हुआ है। सुमित ने 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ में ये पदक जीते। उन्होंने जोनल स्तर पर रिले रेस में भी स्वर्ण पदक हासिल किए थे।
घर का खर्च चलाने के लिए सुमित बिस्किट सप्लाई का काम करते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद वह हर सुबह अभ्यास करते हैं और फिर स्कूल जाते हैं। उचित डाइट न मिलने से कई बार उनका अभ्यास प्रभावित होता है। उनकी सफलता का श्रेय कोच अमित कुमार को जाता है। कोच डाइट के लिए आर्थिक मदद भी करते हैं। अमित कुमार ने सुमित को बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी बताया। संवाद