फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Atali shows brotherhood on Eid, to overcome tensions

अटाली ने भुलाई हिंसा, ईद पर गले मिलकर दूर किया दंगो का दर्द

Thu, 07 Jul 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Atali shows brotherhood on Eid, to overcome tensions
- फोटो : getty

अटाली में ईद के दिन भाईचारे का माहौल दिखाई दिया। अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किए।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री आफताब अहमद और सरपंच प्रह्लाद सिंह ने दोनों पक्षों के लोगों को मिलवा कर दिलों में भरी कड़वाहट को दूर करने की गुजारिश की। सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।
विज्ञापन


धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए पिछले साल हुए विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया था। इस बार प्रशासन ने ईद के मौके पर गांव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित स्थल के पास बढ़ाई सुरक्षा

Atali shows brotherhood on Eid, to overcome tensions

विवादित धार्मिक स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बृहस्पतिवार को बढ़ा दी गई थी। धार्मिक स्थल से आधा किलोमीटर पहले ही पुलिस ने नाके लगा दिए।

ईद का त्यौहार धार्मिक स्थल पर संपन्न हुआ। इसके बाद पंच हाजी शाकिर के निवास पर भोज का कार्यक्रम रहा। बृहस्पतिवार सुबह ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।

इमाम ने अमन की दुआ मांगी और सबसे भाईचारा कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुल्क में अमन कायम रखने की सबको कोशिश करनी चाहिए।

बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी की ईद में शिरकत

Atali shows brotherhood on Eid, to overcome tensions

सभी त्योहार भाईचारे का संदेश देते हैं। ईद का मकसद भी सद्भाव ही है। हम आपस में प्यार बांटे,  जरूरतमंद के काम आएं। ईद के जश्न में बड़ी संख्या में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी शिरकत की।

विशेष तौर पर गांव के सरपंच प्रह्लाद सिंह पंच दयाराम, पंच दिगंबर, लीलू, रामकिशन, हरीसिंह, रणजीत, बाबू राजेंद्र और पूर्व पंच अतर सिंह को साथ लेकर पहुंचे। इसके अलावा गांव के करीब 80 लोगों ने अल्पसंख्यक परिवारों में जाकर उन्हें ईद की बधाई दी।

विशेष समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद देकर कुछ उपहार आदि भी भेंट किए गए। दोनों ही समुदाय के इन लोगों ने गिले शिकवे भुलाकर प्यार से रहने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed