फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atali return fraternal atmosphere in the dispute to arbitration

अटाली विवाद में पंचायत से लौटेगा भाईचारे का माहौल

Thu, 13 Aug 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Aug 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Atali return fraternal atmosphere in the dispute to arbitration

दो सांप्रदायों के आपसी तनाव का बोझ झेल रहे अटाली में शांति बहाल करने करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। जल्द ही प्रशासन से मंजूरी लेकर दोनों समुदायों के बीच पंचायत कराई जाएगी।

विज्ञापन


शांति कमेटी के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त को पूरी स्थिति की जानकारी दे दी है। कमेटी का कहना है कि दोनों समुदाय के अधिकतर लोग गांव में दोबारा सौहार्दपूर्ण माहौल के पक्ष में है।
विज्ञापन


धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर अटाली गांव के दो समुदाय के बीच उपजे विवाद को शांत करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। शांति की राह पर लौट रहे गांव को बार बार किसी की नजर लग जाती है और दोबारा माहौल बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव को बढ़ता देख अधिकांश अल्पसंख्यकों ने गांव छोड़ने में ही भलाई समझी। पुलिस अभी तक 14 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और आगजनी करने के आरोप में मामला दर्ज कर चुकी है।

कई महीनो से संगीनों के साये में गांव

Atali return fraternal atmosphere in the dispute to arbitration

गांव इस समय पूरी तरह पुलिस के कब्जे में है। डर के मारे लोग अपनी रिश्तेदारियों में शरण लिए हुए हैं। ऐसे में तनावग्रस्त अटाली में अब फिर से शांति बहाली की कोशिश की जा रही है।

शांति कमेटी सदस्य रामनिवास नागर ने बताया कि पिछले दिनों अटाली में दोनों समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव को कम करने व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की दिशा में चर्चा हुई थी।

पंचों ने अपनी राय रखते हुए गांव के लोगों से सहयोग की अपील की थी। तय हुआ कि शांति कमेटी दूसरे समुदाय के लोगों से बातचीत कर उन्हें समझौते के लिए तैयार करे।

जिसके बाद शांति कमेटी लगातार कई दिनों से अल्पसंख्यकों से संपर्क साधे हुए है। बातचीत के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी गिले-शिकवे दूर कर गांव में भाईचारे का माहौल कायम करना चाहते हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed