फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atali controversy: the fight was over, Adamant both Sides

अटाली विवाद: जिस बात पर हुआ झगड़ा, उसी पर अड़े दोनों पक्ष

Tue, 02 Jun 2015 08:27 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
Atali controversy: the fight was over, Adamant both Sides

गांव अटाली में दो समुदायों के बीच धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ लोग इसे सुलझाने की जगह उलझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


इसलिए घटना के 10 दिन बीतने के बाद भी दोनों पक्षों में खींचतान जारी है। कई बार पंचायत होने के बाद भी दोनों पक्ष उसी बात पर अड़े हुए हैं, जिसे लेकर इतना बड़ा विवाद हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष गांव में अपना धार्मिक स्थल बनाने के फैसले पर अड़ा है तो ग्रामीण किसी भी सूरत में यहां स्थल बनने देना नहीं चाहते। आरोपियों की गिरफ्तारी तक पर रजामंदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस गांव जाने का रास्ता बना, लेकिन....

Atali controversy: the fight was over, Adamant both Sides

वापस गांव जाने का रास्ता बनाया जा रहा है, लेकिन धार्मिक स्थल के निर्माण के मुद्दे पर दोनों के अहम टकरा रहे हैं। इसी स्थिति को कुछ लोग भुनाने में जुटे हैं। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में हुई पंचायत में कुछ सुलह के आसार दिखाई दिए। संभव है कि बुधवार सुबह तक पीड़ित पक्ष के कुछ लोग गांव लौट आएं।

24 मई को गांव अटाली में धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ था। इस दौरान नाराज लोगों ने समुदाय विशेष के घरों में आगजनी की। दोनों ओर से पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

इसके बाद पुलिस पीड़ितों को थाना शहर ले आई, जहां बीते 10 दिन से करीब 125 पीड़ित परिवार राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं।

खूब मनाया पर पीड़ितों से नहीं मिला आश्वासन

Atali controversy: the fight was over, Adamant both Sides

ऊंचा गांव जामा मस्जिद के मौलाना जमालुद्दीन का कहना है कि अभी समाधान के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े हैं। अच्छा यह होगा कि दोनों समुदायों के मौजिज लोग एक जगह बैठकर इसका हल निकालें। जो बात सही है, उसी पर फैसला करें।


विधायक टेकचंद शर्मा और एसडीएम डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को बैठक हुई। गांव अटाली के मौजिज लोगों ने पीड़ित पक्ष के लोगों को खूब मनाया।

भाईचारे, इंसानियत का वास्ता दिया, लेकिन उन्होंने थोड़ा समय मांगकर उनसे पीछा छुड़ा लिया। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों में भाषा की तल्खी नहीं रही, जिससे खुश एसडीएम ने दोनों पक्षों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed