{"_id":"886ae731a644839f6de8664d962806c2","slug":"atali-atmosphere-has-not-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे में झुलसे अटाली में चहलपहल शुरू नहीं बदला माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगे में झुलसे अटाली में चहलपहल शुरू नहीं बदला माहौल
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगे की आग में झुलसे अटाली गांव में चहलपहल तो शुरू हो गई है लेकिन माहौल अब भी कई जगह बोझिल सा माहौल बना हुआ है। शनिवार को बीएसएफ और हरियाणा पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ गांव में तैनात दिखे। बस अड्डे पर दुकानें खुली हुई थीं, जहां खरीदारी करते लोग भी दिखाई दिए। लेकिन कुछ ऐसे भी घर दिखे जहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
बेशक दंगों के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं लेकिन उस घटना के निशान हर तरफ दिखते हैं। गलियों को देखकर लगता है कि ये कभी तो गुलजार रही होंगी। घर के एक कोने में बैठे बुजुर्ग नूर मोहम्मद ने बातचीत के दौरान आग्रह किया कि पुराने दिनों की याद न दिलाएं अब हमारी पहचान इतनी भर है कि हम एक मजदूर हैं जिन्हें ग्रामीणों से काम मिलता है।
विज्ञापन
वे मजदूरी के भरोसे अपना पेट पालते हैं। उल्पत कहती हैं ‘मैंने हजारों बच्चों को अपने हाथ से मिड-डे मिल बनाकर खाना खिलाया। कभी धर्म के नाम पर बच्चों में फर्क नहीं देखा।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सूबेदार सौदान सिंह कहते हैं कि कुछ चुनावी महत्वाकांक्षी लोगों की वजह से आज भी गांव तनावग्रस्त है। जिन्हें राजनीति का क ख ग घ भी पता नहीं है उसे भी यह बात मालूम है कि गांव की राजनीति में धर्म और जाति का रोल क्या है। उन्होंने भगवान से ऐसे भगत सिंह के लिए दुआ मांगी जो गांव को शांत कर दें।
हरियाणा महिला कल्याण समिति की प्रदेशाध्यक्ष एवं समाजशास्त्री डॉ आलोकदीप सक्सेना गांव में शांति के लिए जल्द ही पौधरोपण अभियान चलाकर दोनों समुदाय के बीच वैमनस्य को खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं। वे कहती हैं कि ईश्वर जानता है कि दोनों संप्रदायों के बेघर और उजड़े हुए लोगों को इस वक्त राहत, सांत्वना और उम्मीद की कितनी जरूरत है।
उन्होंने राजनीतिक दलों से राजनीति से ऊपर उठकर शांति की कोशिश करने की अपील करते हुए कहा कि यदि पक्ष-विपक्ष के लोग अटाली गांव में जाएं व शांति की अपील करें, तो उससे दोनों संप्रदायों के बीच जहरीला माहौल खत्म हो जाएगा।