फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atali and sunped are the stain on Manohar government

मनोहर सरकार की उपलब्धियों पर अटाली-सुनपेड़ ने लगाया दाग

Sat, 24 Oct 2015 04:16 AM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 04:16 AM IST
विज्ञापन
Atali and sunped are the stain on Manohar government

राज्य की मनोहर सरकार अपने एक साल पूरे होने पर बेशक अपनी उपलब्धियों पर पीठ थपथपा रही हो, लेकिन औद्योगिक नगरी में एक साल के भीतर हुईं दो बड़ी घटनाएं अटाली और सुनपेड़ ने दामन को दागदार कर दिया है।

विज्ञापन


इसकी भरपाई करना पाना सरकार के लिए के मुश्किल होगा। 26 अक्तूबर 2014 को भाजपा की मनोहर सरकार ने प्रदेश की सत्ता संभाली थी।

सरकार गठन के पांच महीने बाद 3 मार्च 2015 को पार्टी के  विधायक विपुल गोयल ने सेक्टर-12 टाउन पार्क में 250 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा फहराकर रिकार्ड बनाया था।
विज्ञापन

फरीदाबाद की गरिमा को वापस लाने का किया था वादा

Atali and sunped are the stain on Manohar government

इसी के ठीक चार महीने बाद 25 जुलाई 15 को तीन घंटे में 2.3 लाख पौधरोपण करके रिकार्ड बनाया था। इन दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल हुए थे।


उन्होंने अपने संबोधन में बार-बार फरीदाबाद की खोई हुई गरिमा को वापस लाने का दावा किया था। इन दोनों उपलब्धियों की चर्चा देशभर में हुई थी।

25 मई 2015 को दबंगों ने अटाली गांव में एक जाति विशेष के धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़कर उसमें आग लगा दी। करीब सवा सौ परिवारों को महीने भर से ज्यादा समय तक बल्लभगढ़ के थाने में बनाए गए राहत शिविर में समय बिताने पड़े थे।

इन दो घटनाओं ने उपलब्धियों पर पानी फेर दिया

Atali and sunped are the stain on Manohar government

मामले ने तूल पकड़ा तो ओवैशी समेत कई बड़े नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मामला संसद में उठा। इस घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि 21 अक्तूबर को सुनपेड़ कांड हो गया।


एक घटना अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का था तो दूसरा दलितों पर। दोनों घटनाओं में आगजनी की गई। ये दोनों घटनाएं देश में चर्चा का विषय बन गई है।

सरकार ने एक साल में जो भी उपलब्ध्यां अर्जित कीं, इन दो घटनाओं ने उस पर पानी फेर दिया। सत्तापार्टी के विधायकों और केंद्रीय राज्यमंत्री को इसे संभाल पाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

सोशल साइट्स पर भी छाया हुआ है मामला

Atali and sunped are the stain on Manohar government

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कहते हैं कि अटाली और सुनपेड़ कांड से सरकार की उपलब्धियों का कोई लेना-देना नहीं है। दोनों रंजिशन हुई है। बिहार चुनाव को देखते हुए मीडिया ने सुनपेड़ कांड को बड़ा बना दिया जबकि यह आपसी रंजिश का मामला है। सरकार सबका साथ-सबका विकास के फार्मूले पर काम कर रही है।


सुनपेड़ गांव में दलित के घर में आग लगाकर दो मासूम बच्चों को मार डाले जाने का मामला सोशल साइट्स पर भी छाया हुआ है। लोग अपने -अपने विचार सोशल साइट्स पर साझा कर रहे हैं।

घटना के चार दिन बाद भी मामला शांत नहीं हो पा रहा है। सोशल साइट्स पर भाजपा नेताओं और विपक्षी नेताओं की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ये लोग मीडिया को भी कोसने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसी साइट्स पर किए गए लोगों के पोस्ट को काफी संख्या में लोग लाइक्स भी कर रहे हैं और  उनकी पोस्ट का रिप्लाई भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed