फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP protests outside LG's office, demands resignation of Minister Ashish Sood.

Delhi NCR News: आप का एलजी कार्यालय के सामने प्रदर्शन, मंत्री आशीष सूद के इस्तीफे की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और विधायक भी प्रदर्शन में शामिल, एलजी ने एक सितंबर को मुलाकात का दिया समय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने कथित साइकिल, दवा और चावल घोटाले के आरोपों को लेकर मंगलवार को उपराज्यपाल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और आप विधायक भी प्रदर्शन में शामिल रहे। सौरभ ने बताया कि वह एलजी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि, एलजी ने एक सितंबर को उन्हें मिलने का समय दिया है। प्रदर्शन के दौरान आप नेता अपने साथ दो साइकिलें भी लाए थे। नेताओं ने दावा किया कि सरकार ने 6957 रुपये में जो साइकिल खरीदी, वही बाजार में 4200 रुपये में मिल रही है। आप का आरोप है कि 1.30 लाख साइकिलों की खरीद में 37 से 50 करोड़ का घोटाला हुआ है। आप नेताओं ने 650 करोड़ का स्वास्थ्य घोटाला और गरीबों के लिए आए 3.10 करोड़ किलो चावल को हरियाणा में बेचने का आरोप लगाया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सारे सबूत सामने हैं, फिर भी एलजी अपनी एंटी करप्शन ब्यूरो, विजिलेंस और पुलिस को जांच के आदेश नहीं दे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो दवा 100 करोड़ की थी, उसे 400 करोड़ में खरीदा गया और वह अस्पतालों तक नहीं पहुंची। विधायक संजीव झा ने कहा कि अगर एलजी को दिल्ली की चिंता है तो उन्हें विपक्ष से मिलकर बात सुननी चाहिए। विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि बिना सबूत के आप नेताओं को गिरफ्तार करने वाली ईडी, सीबीआई, एसीबी अब सबूत होने के बाद भी शांत हैं। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि एलजी ने 1 सितंबर शाम 4:30 बजे मिलने का समय दिया है, हम सभी सबूत लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed