फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atal Canteens will soon be launched at 100 locations in Delhi

Atal Canteen: दिल्ली में 100 स्थानों पर जल्द शुरू होगी अटल कैंटीन, सिर्फ पांच रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन

Sat, 08 Nov 2025 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 03:15 AM IST
सार

सरकार जल्द ही अटल कैंटीन योजना की शुरुआत करने जा रही है। यहां सिर्फ 5 रुपये में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिलेगा।

विज्ञापन
Atal Canteens will soon be launched at 100 locations in Delhi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के गरीबों, श्रमिकों और आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार जल्द ही अटल कैंटीन योजना की शुरुआत करने जा रही है। यहां सिर्फ 5 रुपये में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिलेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल कैंटीन योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सहारा बनेगी बल्कि सामाजिक समानता और गरिमा को भी सशक्त करेगी। पहले चरण में दिल्ली में 100 स्थानों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी जिनका शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर किया जाएगा। संचालन की जिम्मेदारी चयनित संस्थाओं को सौंपी जाएगी। इसके लिए स्थान चयन, मेन्यू, वितरण प्रणाली और प्रबंधन से जुड़ी अनुशंसाओं को लागू किया जा चुका है।

विज्ञापन


कैंटीन की थाली में दाल-चावल, सब्जी और रोटी मिलेगी। प्रत्येक केंद्र पर सुबह और शाम 500-500 थालियां परोसी जाएंगी। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकार सब्सिडी प्रदान करेगी और भोजन की क्वालिटी की नियमित जांच मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी प्रक्रिया डिजिटल टोकन प्रणाली से होगी संचालित
सीएम ने बताया कि भोजन वितरण की पूरी प्रक्रिया डिजिटल टोकन प्रणाली से संचालित होगी ताकि किसी भी तरह की अनियमितता न हो। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे जिनकी निगरानी दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड के डिजिटल प्लेटफार्म से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के जरिये होगी। रसोई में आधुनिक उपकरण, एलपीजी आधारित कुकिंग सिस्टम, इंडस्ट्रियल आरओ जल व्यवस्था और ठंडा भंडारण जैसी सुविधाएं अनिवार्य होंगी।


मासिक लेखा-जोखा जमा कराना होगा
भोजन वितरण करने वाली एजेंसियों को मासिक लेखा-जोखा, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र और खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नियमित रूप से जमा करना होगा। यह योजना सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और हर नागरिक को गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर मिले।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed