बीमारियों के चलते कितना कमजोर हो गए थे अटल बिहारी वाजपेयी, गवाह है ये अंतिम तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें उनका चेहरा साफ-साफ दिखाई दे रहा है। चेहरा देखकर समझ में आता है कि अपने अंतिम दिनों में अटल जी कितने कमजोर हो गए थे। करीब दो माह से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत बुधवार को अचानक से बिगड़ गई। एम्स के डॉक्टरों ने पहले एंटीबॉयोटिक्स दवाओं से उनकी तबियत को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया, लेकिन आखिर में डॉक्टरों को वेंटीलेटर पर रखना पड़ा। आखिरकार बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।
स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एम्स से उनकी तबियत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद आनन फानन में पीएम मोदी भी एम्स पहुंचे। हालांकि उनसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एम्स पहुंच चुकी थीं। उनके निधन से पहले एम्स में नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया। अटलजी किडनी में संक्रमण, छाती में संकुलन और पेशाब कम होने के चलते एम्स में बीते 11 जून से भर्ती थे। वह 2009 से ही व्हील चेयर पर थे और डिमेंशिया रोग से पीड़ित थे। अटलजी को 2009 में स्ट्रोक आया था। हाल ही में वाजपेयी की सबसे नजदीकी फोटो सामने आई है। बीमारी का असर उनके चेहरे पर भी दिखने लगा था। पढ़िए उन्हें कौन-कौन सी थी बीमारी
किडनी की समस्या अटलजी की एक ही किडनी काम करती थी। किडनी की समस्या उन्हें बहुत पहले से थी। एक बार किडनी के ही ऑपरेशन के लिए तत्कालीन राजीव गांधी ने उन्हें यूएन डेलिगेट में शामिल कर इलाज के लिए भेजा था। इस ऑपरेशन के लिए अटलजी हमेशा राजीव गांधी की सराहना करते रहे। बता दें कि डायबिटीज के बढ़ने से कई बार किडनी भी डैमेज हो जाती है। डॉक्टर्स ने उनके गुर्दे की नली में संक्रमण की बात भी बताई।
डिमेंशिया से ग्रस्त थे अटलजीः डिमेंशिया से ग्रस्त व्यक्ति अपने रोजमर्रा के काम ठीक से नहीं कर पाता। बोलते हुए शब्दों को भूल जाता है। किसी व्यक्ति को डिमेंशिया तब होता है, जब अल्जाइमर रोग या स्ट्रोक जैसी बीमारियों से ब्रेन डैमेज हो जाता है। ज्यादातर लोग डिमेंशिया को भूलने की बीमारी मानते हैं। बता दें कि डिमेंशिया का अभी तक कोई पक्का इलाज नहीं है। उम्र बढ़ने के साथ ये बीमारी बढ़ती जाती है।
डायबिटीजः अटल जी को अन्य बीमारियों के साथ डायबिटीज भी थी। सामान्य सी लगने वाली इस बीमारी के हो जाने पर यदि किसी को और कोई बीमारी भी हो तो उसकी वह बीमारी भी बढ़ सकती है। इसका किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से मरीज बहुत परेशान रहता है।