{"_id":"5b86c18642c792464c73e73a","slug":"atal-bihari-bajpai-name-will-be-new-building-of-sdmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल के नाम पर होगा एसडीएमसी का नया भवन, बनेगी 30 मंजिला इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के नाम पर होगा एसडीएमसी का नया भवन, बनेगी 30 मंजिला इमारत
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के नए मुख्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। बुधवार को सदन की बैठक में श्रद्धांजलि सभा के बाद पूर्व मेयर कमलजीत की ओर से रखे गए इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। श्रद्धांजलि सभा के बाद केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए एसडीएमसी कर्मियों-अधिकारियों की ओर से एक दिन का वेतन देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
प्रगति मैदान के पास स्थित इंद्रप्रस्थ एस्टेट में प्रस्तावित एसडीएमसी मुख्यालय की इमारत 30 मंजिला होगी। इसके लिए एनबीसीसी से भी मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। मुख्यालय भवन में तमाम सुविधाओं से युक्त दो बेसमेंट भी होंगे।
विज्ञापन
एसडीएमसी की बैठक में पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत ने इस भवन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करने का प्रस्ताव रखा। मेयर नरेंद्र चावला सहित सदन के तमाम सदस्यों ने इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन
इसके बाद केरल में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सभी कर्मियों और अधिकारियों की ओर से एक दिन का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की गई। एसडीएमसी में करीब 43 हजार कर्मी और अधिकारी हैं। उनके वेतन से करीब 2.6 करोड़ की राशि जाएगी।
दो मिनट मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
सदन की बैठक में सबसे पहले शोक प्रस्ताव पढ़ा गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सोमनाथ चटर्जी, आरके धवन, बलराम दास टंडन, गुरदास कामत, भाजपा के पूर्व विधायक साहिब सिंह चौहान, कुलदीप नैयर आदि को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।