फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   at gurugram faridabad toll plaza scuffle took place between roadways driver and toll employee

छोटी सी बात पर हुई बहस फिर टोलकर्मियों ने रोडवेज चालक को इतना पीटा पहुंचा अस्पताल

Wed, 07 Feb 2018 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 07 Feb 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
at gurugram faridabad toll plaza scuffle took place between roadways driver and toll employee
टोल प्लाजा पर टोल कर्माचार‌ियों और ड्राइवर में झड़प - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का मामला मंगलवार को एक बार फिर सामने आया है। बंधवाड़ी टोल पर तैनात कर्मियों ने रोडवेज चालक को पीट दिया। चालक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजपाल हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर तैनात है और बल्लभगढ़ डिपो की बस चलाता है। मंगलवार को वह रोहतक से बस लेकर बल्लभगढ़ जा रहा था।

गुरुग्राम से जब वह फरीदाबाद के लिए चला तो बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर रुका। यहां टोलकर्मी द्वारा टोल के रुपये मांगे गए। इस पर चालक ने उसके पास पास होने की बात कहकर पास का नंबर बताया।
विज्ञापन


पास का नंबर बताने के दौरान दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान उनमें गाली गलौच हो गई जिस पर चालक व परिचालक बस से नीचे उतर आए। उधर, टोलकर्मी भी एकत्र हो गए और दोनों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दोरान टोलकर्मी ने चालक राजपाल के मुंह पर मुक्का कार दिया जिससे उसके नाक से खून बहने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे भर्ती कर लिया गया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई अमित कुमार ने बताया कि चालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया जा रहा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed