{"_id":"5e31520f8ebc3e4b3f5c1f24","slug":"assistant-teacher-obscene-comment-on-facebook-about-shabana-azmi-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबाना आजमी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सहायक शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबाना आजमी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सहायक शिक्षिका निलंबित
Wed, 29 Jan 2020 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 29 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
शबाना आजमी पर शिक्षिका की आपत्तिजनक टिप्पणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दादरी शिक्षा विकास खंड के खंगोड़ा गांव स्थित उच्च प्राथमिक (जूनियर) स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बालमुकुंद प्रसाद ने अनुशासनहीनता और उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने मामले की जांच एबीएसए दादरी शिक्षा विकास खंड हेमेंद्र सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दादरी विकास खंड के खंगोड़ा गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात शिक्षिका मृदुला शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक वॉल पर अभिनेत्री शबाना आजमी के घायल होने का चित्र डालकर उस पर टिप्पणी करने वाले लोगों को निशाना बनाते हुए कमेंट किया था कि ‘हम रक्त पिपासु नरभक्षी हिंदू, घायल पड़ी अभिनेत्री शबाना आजमी और मृत्यु की कामनारत गिद्ध’।
विज्ञापन
इसके अलावा वह लगातार फेसबुक पर टिप्पणियां करती आ रही थीं। फेसबुक पर उनके साथ कुछ शिक्षक भी जुड़े हैं। कुछ अन्य शिक्षकों ने धर्म विशेष टिप्पणी करने पर जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की थी। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को निलंबित करते हुए पत्र जारी किया है।
पत्र में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन है। इस कारण से तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि तक शिक्षिका को उच्च प्राथमिक विद्यालय छांयसा विकास क्षेत्र दादरी से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच एबीएसए दादरी को सौंपी गई है।
शिक्षिका से मांगा है जवाब
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी मृदुला शुक्ला का निलंबन पत्र मंगलवार को प्राप्त हुआ है। मामले में चार्जशीट बनाकर अध्यापिका से जवाब मांगा जाएगा। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- हेमेंद्र सिंह, एबीएसए, दादरी शिक्षा विकास खंड
शिक्षक संघ ने भी छोड़ा साथ
अमर्यादित भाषा का शिक्षक संघ समर्थन नहीं करता है। यदि किसी शिक्षक ने इस तरह की गलती की है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। यदि जांच में शिक्षिका निर्दोष पाई जाती है तो संगठन उनके साथ खड़ा होगा।- मेघराज भाटी, अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ गौतमबुद्ध नगर