फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assistant Superintendent of Mandol Jail waved revolver at party, suspended

Delhi : पार्टी में मंडोल जेल के सहायक अधीक्षक ने लहराई रिवॉल्वर, वीडियो वायरल होने पर 'साहब' निलंबित

Sat, 10 Aug 2024 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 05:53 AM IST
सार

इसमें मंडोली जेल के सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा एक पार्टी के दौरान डांस करते हुए रिवाल्वर लहराते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है और जेल नंबर 15 के अधीक्षक के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी मामले की जांच कर रिपोर्ट जेल महानिदेशक को सौंपेगी। 

विज्ञापन
Assistant Superintendent of Mandol Jail waved revolver at party, suspended
उस पार्टी का वीडियो ग्रैब... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडोली जेल के सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक पार्टी के दौरान डांस करते हुए रिवाल्वर लहराते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है और जेल नंबर 15 के अधीक्षक के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी मामले की जांच कर रिपोर्ट जेल महानिदेशक को सौंपेगी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को घोंडा वार्ड से भाजपा पार्षद प्रीति गुप्ता के पति व फिल्म निर्देशक नीरज गुप्ता की जन्मदिन था। नीरज गुप्ता ने सीमापुरी थाने के पास अपने डायमंड बैंक्वेट हाल में जन्मदिन पार्टी आयोजित की थी। इसमें भाजपा विधायक, पार्षद, नेता, टीवी कलाकार और पुलिसकर्मी शामिल हुए थे। पार्टी में मंडोली जेल सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के दौरान खलनायक के गाने पर डांस करते हुए दीपक शर्मा ने सरकारी रिवाल्वर लहरा दी। पार्टी में भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल के कलाकार सलीम जैदी पर भी उन्होंने एक बार रिवाल्वर तान दी। पार्टी में शामिल किसी व्यक्ति ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पर संज्ञान लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने दीपक शर्मा को निलंबित कर दिया है। सीमापुरी थाना पुलिस ने उनकी सरकारी रिवाल्वर जब्त कर ली है। 

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। लेकिन इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सहायक अधीक्षक के लिए जेल प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed