{"_id":"6a79f0f5651c9f9ba9057711","slug":"assistance-ranging-from-mental-health-to-career-guidance-will-be-available-at-the-student-facilitation-centre-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150117-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छात्र सुविधा केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य से करियर तक की मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छात्र सुविधा केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य से करियर तक की मिलेगी मदद
विज्ञापन
डीटीयू में होगा निर्माण, यूजीसी दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्र स्थापित करने की अधिसूचना जारी
ललित कौशिक
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में छात्रों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर स्टूडेंट सर्विस सेंटर (छात्र सुविधा केंद्र) स्थापित किया जाएगा। छात्रों को एक छत के नीचे काउंसलिंग से लेकर छात्र कल्याण से जुड़ीं सुविधाएं मिलेंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें केंद्र की स्थापना और संचालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
यह केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के छात्र स्वास्थ्य, खेल एवं मानसिक कल्याण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेगा। केंद्र छात्रों के लिए सिंगल-विंडो प्रणाली के रूप में काम करेगा, जहां मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक सहयोग, शारीरिक फिटनेस, खेल गतिविधियों और छात्र सहायता से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य से लेकर करियर की चिंता होगी दूर
केंद्र का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण काउंसिलिंग उपलब्ध कराना, तनाव, अवसाद, करियर संबंधी चिंताओं और अन्य मानसिक चुनौतियों से निपटने में सहायता देना, सकारात्मक और समावेशी परिसर संस्कृति को बढ़ावा देना है। केंद्र में पेशेवर काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा 24×7 ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, टेली-हेल्पलाइन, वीडियो काउंसिलिंग, समूह परामर्श, कार्यशालाएं और पीयर सपोर्ट कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। गंभीर मामलों को दिल्ली-एनसीआर के विशेषज्ञ चिकित्सकों और अस्पतालों में रेफर की व्यवस्था की जाएगी। केंद्र को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार खेल और शारीरिक फिटनेस को भी विशेष महत्व दिया गया है। योग, ध्यान, एनसीसी, एनएसएस, इंट्राम्यूरल प्रतियोगिताओं और अंतर-विश्वविद्यालय खेलों में छात्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। विश्वविद्यालय नए छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ओरिएंटेशन आयोजित करेगा।
इसके साथ ही स्नातक पाठ्यक्रम में मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग और फिजिकल फिटनेस एंड लाइफस्टाइल मैनेजमेंट जैसे क्रेडिट आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने की भी योजना है। केंद्र के संचालन की समय-समय पर समीक्षा के लिए एक स्थायी समिति गठित की जाएगी। साथ ही इसके लिए अलग बजट प्रावधान और राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग और समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से सेवाओं को और मजबूत बनाया जाएगा।