फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assembly Elections Delhi: You get ticket for MLA as soon as you join Congress

Assembly Elections Delhi : कांग्रेस में शामिल होते ही आप विधायक को टिकट, कृष्णा तीरथ पटेल नगर से मैदान में

Wed, 15 Jan 2025 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 05:57 AM IST
सार

आप ने लाकड़ा को टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस अब तक 63 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

विज्ञापन
Assembly Elections Delhi: You get ticket for MLA as soon as you join Congress
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें मंगलवार को ही आप छोड़कर पार्टी में शामिल हुए मुंडका विधायक धर्मपाल लाकड़ा व पार्षद राजेश गुप्ता का नाम भी शामिल है। आप ने लाकड़ा को टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस अब तक 63 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

विज्ञापन


नई सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह  को मॉडल टाउन से, भीष्म शर्मा को घोंडा से  और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की पार्षद बेटी अरीबा खान को ओखला से उतारा गया है। अरीबा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की भतीजी हैं। 
विज्ञापन


धर्मपाल लकड़ा को मुंडका से, जबकि मुबारिकपुर डबास वार्ड से पार्षद राजेश गुप्ता को किराड़ी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने गोकलपुर से उम्मीदवार बदला है। यहां प्रमोद जयंत के स्थान पर पूर्व पार्षद ईश्वर बांगड़ी को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed