फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assembly Elections Delhi: Shahdara's electoral chessboard is being laid on the basis of old face and new party

Assembly Elections Delhi : पुराने चेहरे और नई पार्टी के दम पर बिछ रही शाहदरा की चुनावी बिसात, यह रहा इतिहास

Fri, 13 Dec 2024 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 04:44 AM IST
सार

राजनीतिक पार्टियां क्षेत्र में किए गए विकास के दावे व बदहाली को लेकर दांव-पेच लगा रही हैं। शाहदरा विधानसभा सीट इस बार भी हॉट सीट मानी जा रही है। इसकी वजह यह है कि यहां उम्मीदवारों के चेहरे तो वही रहते हैं, लेकिन पार्टियां बदल जाती हैं।

विज्ञापन
Assembly Elections Delhi: Shahdara's electoral chessboard is being laid on the basis of old face and new party
शाहदरा में दिल्ली से यूपी की ओर जाने-आने वाला एक फ्लाईओवर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां क्षेत्र में किए गए विकास के दावे व बदहाली को लेकर दांव-पेच लगा रही हैं। शाहदरा विधानसभा सीट इस बार भी हॉट सीट मानी जा रही है। इसकी वजह है कि यहां उम्मीदवारों के चेहरे तो वही रहते हैं, लेकिन पार्टियां बदल जाती हैं।

विज्ञापन


राजनीतिक घटनाक्रम इस बात की तस्दीक करता है। सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल ही में शामिल हुए पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले वह 2013 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं। वहीं, मौजूदा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल आप से दो बार के विधायक हैं। वह भी पहले 1993 में भाजपा से विधायक रहे हैं। शंटी को पिछले चुनाव में गोयल के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


शाहदरा विधानसभा सीट दिल्ली की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2020 में आप ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा कांग्रेस ने 2008 के बाद से इस सीट से जीत हासिल नहीं की है। जबकि 1998 से 2008 तक यह सीट लगातार कांग्रेस के खाते में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहदरा इलाके में घनी आबादी वाले कई क्षेत्र हैं। वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के दौरान इस क्षेत्र में पुरानी सीमापुरी, दिलशाद गार्डन के जे एंड के ब्लॉक व दिलशाद कॉलोनी आदि को जोड़ दिया गया था। यहां पुरानी सीमापुरी, दिलशाद गार्डन ए व बी ब्लॉक, दिलशाद कॉलोनी, प्रताप खंड, झिलमिल, विवेक विहार फेस-1 व 2, मुकेश नगर, मोहल्ला महराम, मोहल्ला डूंगर, तेलीवाड़ा, भोलानाथ नगर, बिहारी कॉलोनी प्रमुख इलाके हैं।

प्रमुख मुद्दे :
यहां पीने के पानी की व्यवस्था लचर है। ज्यादातर पार्क बदहाली के शिकार हैं। परिवहन व्यवस्था खराब है। पुराने इलाकों में सीवर जाम की समस्या ज्यों की त्यों है। शाहदरा में बाजार ज्यादा होने से यहां पार्किंग हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहा है। सड़कों की बदहाल स्थिति भी शामिल हैं।

शाहदरा विधानसभा 2024 में लोकसभा चुनाव में मतदाता

  • कुल मतदाता :- 186786
  • पुरुष : 97131
  • महिला : 89648
  • ट्रांसजेंडर : 7

(स्रोत : चुनाव आयोग)

18 से 19 वर्ष के मतदाता जनवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक
पुरुष : 1271

  • महिला : 924
  • ट्रांसजेंडर : 0
  • कुल : 2195

(स्रोत : चुनाव आयोग)
--------

80 वर्ष से अधिक के मतदाता जनवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक

  • पुरुष : 1881
  • महिला : 2106
  • ट्रांसजेंडर : 0
  • कुल : 3987

दिव्यांग मतदाता जनवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक

  • पुरुष : 745
  • महिला : 394
  • ट्रांसजेंडर : 0
  • कुल : 1139

(स्रोत : चुनाव आयोग)

साल---------उम्मीदवार------------पार्टी

  • 2020---------रामनिवास गोयल---------(आप)
  • 2015---------रामनिवास गोयल---------(आप)
  • 2013---------जितेन्द्र सिंह शंटी---------(भाजपा)
  • 2008---------डॉ. नरेंद्र नाथ-----------(कांग्रेस)
  • 2003---------डॉ. नरेंद्र नाथ-----------(कांग्रेस)
  • 1998---------डॉ. नरेंद्र नाथ-----------(कांग्रेस)
  • 1993---------राम निवास गोयल--------(आप)
  • 1983---------डॉ. नरेंद्र नाथ------------(कांग्रेस)
  • 1977---------देवेंद्र कुमार जैन----------(जेएनपी)

गंदे पानी की है समस्या
शाहदरा लोनी रोड से सहारनपुर जो पहले हाईवे था उस पर दोनों तरफ अनधिकृत कब्जा है। कई बार सड़क साफ करने का आदेश हुआ है, लेकिन जमीन पर कोई बदलाव नहीं है। इससे दिन भर जाम लगा रहता है। इससे लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल है।
-प्रमोद कुमार महेश्वरी, बलवीर नगर

यहां साफ-सफाई की बड़ी समस्या है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। गलियों की नालियां भी खुली हैं। दूसरी तरफ इलाके की जितनी भी सड़केें हैं, सुबह-शाम जाम यहां आम रहता है। कोई भी पार्टी जीते, अगर इससे राहत मिलती है तो बड़ी बात होगी।


--वंदना नारंग, विवेक विहार

घरों में गंदे पानी की सप्लाई आम है। इससे हम लोगों की बहुत परेशानी होती है। कई बार आरओ भी जवाब दे देता है। दूसरी तरफ सड़कें भी टूटी पड़ी हैं। स्कूलों में भी क्षमता से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। इलाके के कई स्कूलों में अध्यापक नहीं आते।
-महेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed