{"_id":"5c5a2db2bdec224b57504cfb","slug":"assaulted-women-on-the-name-of-marriage-accused-mother-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी की मां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी की मां गिरफ्तार
Wed, 06 Feb 2019 06:13 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 06 Feb 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवक ने एक युवती के साथ होटल में कई बार दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने सिहानी गेट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सिहानीगेट थाना क्षेत्र के नंदग्राम निवासी युवती ने ऑनलाइन एक वेबसाइट को अपना बायोडाटा भेजा था। इसके माध्यम से अजय कुमार निवासी मोहम्मदपुर खानपुर मुरादाबाद हाल निवासी फतेहपुर फर्रुखाबाद का युवती के मोबाइल पर 13 सितंबर 2018 का शादी की बात करने को लेकर मैसेज आया। अजय सेना में तैनात है।
विज्ञापन
युवती और युवक के परिजनों में शादी को लेकर बातें भी शुरू हो गई। 13 नवंबर को युवक ने गाजियाबाद में एक होटल में युवती को बुलाया। युवती घर पर बताकर चली गई। आरोप है युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। यह बात युवती ने घर लौटने के बाद मां को बताई।
विज्ञापन
मां ने विरोध नहीं किया, क्योंकि शादी तय हो गई थी। एक सप्ताह बाद फिर वह होटल में युवती को बुलाता है। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। 27 दिसंबर को युवती की शादी की बात तय हो गई। छह जनवरी को रिंग सेरेमनी भी हो गई। इस दिन युवक ने दहेज में 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की।
परिजनों ने इसमें असमर्थता जताई। युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। 24 जनवरी को पुलिस ने आरोपी युवक अजय कुमार के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, धमकी उसकी मां गीता देवी और छोटे भाई आदित्य उर्फ विक्की के खिलाफ दहेज व धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर हुई थी। युवती ने बताया कि वह ढाई माह की गर्भवती है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।