{"_id":"74d1dbedeef883bc2f86f6d0dcaed731","slug":"assault-on-independent-candidate-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से निकलते ही निर्दलीय प्रत्याशी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से निकलते ही निर्दलीय प्रत्याशी पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 23 Nov 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
लुकसर स्थित जिला जेल में रविवार दोपहर अपने जानकारों से मिलकर लौट रहे निर्दलीय प्रत्याशी रह चुके मनोज पंडित पर कार सवारों ने फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मनोज का पहले भी प्रॉपट्री को लेकर विवाद होता रहा है। पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। मनोज की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 2009 में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके कुलेसरा के मनोज पंडित दो साथियों के साथ जिला जेल में अपने जानकारों-तुलसी और कृष्ण से मिलने गए थे। दोपहर करीब एक बजे घर लौटते समय जब उनकी फॉर्च्यूनर कार जेल से 500 मीटर दूरी पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार आई स्विफ्ट कार में सवार पांच हमलावरों ने मनोज की गाड़ी पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
बताया गया कि हमलावरों ने करीब पांच गोलियां चलाईं। एक गोली मनोज के हाथ में लगी। इस दौरान बचने की कोशिश में गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। इधर, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। इकोटैक थाना पुलिस ने घायल मनोज को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन