{"_id":"5786449e4f1c1b1b4313dc85","slug":"assault-on-a-female-on-extract-animal-from-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से पशु निकालने पर महिला के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से पशु निकालने पर महिला के साथ की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव गुढी में एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल महिला को उपचार के लिए नूंह सीएचसी में उवचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार नामजद के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला रसीदन पत्नी अब्दुल रहमान निवासी गांव गुढी ने बताया की उसके खेतों के साथ कमस्दीन पुत्र मंगल का मकान बना हुआ है। महिला का आरोप है की कमस्दीन आए दिन अपने पशुओं को खुले में छोड़ देता है, जो उसके खेतों में नुकसान करते है।
विज्ञापन
महिला का कहना है की 28 जनवरी को करीब 5 बजे शाम को तीन-चार पशु उसके खेत में धुस गए, जब वह पशुओं को अपने खेत से निकालने लगी तो कमरूदीन व उसकी पत्नी हरिना व लड़की रिजवाना, लड़का रफीक ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
महिला का कहना है की शौर सुनकर जब मेरी देवरानी मुबीना आकार बीच बचाव काने लगी तो उसे भी धक्का मुक्की व मारपीट कर गिरा दिया। पीड्ति महिला का कहना है की उसके भतीजे व परिजनों न आकर बचाया, जिनके साथ भी दोषियों ने खूब मारपीट की। पीड़ित महिला का कहना है की मारपीट व गिड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसे उपचार के लिए सीएचसी नूंह भर्ती कराया गया। महिला ने दोषियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के ब्यान पर कमरूदीन, हरीना, रिजवाना, रफीक के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।