फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma targets Sam Pitroda and Arvind Kejriwal

Delhi: 'केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, अपराधी की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं', CM सरमा का AAP पर हमला

Sun, 12 May 2024 09:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 May 2024 09:52 PM IST
सार

हिमंत बिस्व सरमा ने सैम पित्रोदा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको भारत में रहने वाले चीनी और दक्षिण अफ्रीकी दिखते हैं। कोई भी भारतीय नजर नहीं आया।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma targets Sam Pitroda and Arvind Kejriwal
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं। इसलिए उनके पास बोलने के लिए बहुत है क्योंकि उन्हें जेल में बोलने का मौका नहीं मिला। उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। एक अपराधी की बातों में कितना ध्यान चाहिए यह उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोग जानते है। यह बातें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहीं। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सैम पित्रोदा पर भी निशाना साधा। कहा कि उनको भारत में रहने वाले चीनी और दक्षिण अफ्रीकी दिखते हैं। कोई भी भारतीय नजर नहीं आया। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में नस्लवाद कम हुआ है। इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में प्रमुख स्थान दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए वोट देना तो बहुत छोटी बात है, क्योंकि अगर देश से प्यार है तो हमारे पास दूसरा विकल्प नहीं है। कांग्रेस के समय में एक प्रधानमंत्री से मिलने में महीनों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन मोदी के पास संदेश देकर अगले दिन ही मिलने की सूचना आ जाती है। इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष सीएल मीणा, केंद्रीय मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन, भाजपा नेता सुनील देवधर, सांसद राजू बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बयान आश्चर्यजनक लगा क्योंकि हमलोग कनकलता बरुवा के वंशज हैं। जिनके बारे में शायद सैम पित्रोदा ने पढ़ा तक नहीं होगा। उधर, लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह भी दिल्ली के चुनाव प्रचार अभियान में उतरे। नंद नगरी में आयोजित ओबीसी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह समाज देश में अन्न उगाने से लेकर देश की रक्षा तक करने में योगदान देता है। प्रधानमंत्री से मिले सम्मान का परिणाम है कि ओबीसी समाज पूरी तरह से एनडीए गठबंधन के पीछे खड़ा है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान कहा कि समाज की जातियों के लोग जातिगत बंधन तोड़कर हर काम में भागीदार है।

विज्ञापन

उधर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी के समर्थन में अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा की तरफ से मंडोली में जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक चिरंजिव मल्होत्रा ने कहा कि अन्य समाज की तरह ही पंजाबी खत्री समाज ने भी तय किया है कि भाजपा को वोट करें और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत पंजाबी खत्री समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed