फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   asked to the police officer Where bribes to come

पुलिस के बड़े अधिकारी से पूछा रिश्वत की रकम कहां तक जाती है

Thu, 18 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 18 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
asked to the police officer Where bribes to come

सेक्टर-19 स्थित एक पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए नोएडा पुलिस के बड़े अधिकारी स्टूडेंट्स को संबंधित कर रहे थे। संबोधन खत्म होने के बाद सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ बच्चों ने साइबर क्राइम से जुड़े कुछ प्रश्न पुलिस अधिकारी से दागे तो उसी बीच एक छात्रा ने ऐसा सवाल दाग दिया जिस पर पुलिस अधिकारी को चंद सेकेंड वह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर इस प्रश्न का जवाब क्या दिया जाए। सवाल यह था कि सर पुलिस वाले जब लोगों से रिश्वत लेते हैं तो वह रिश्वत की रकम किस- किस के पास जाती है। उसका बंटवारा कैसे होता है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारी ने छात्रा को जवाब दिया कि बेटा पहले तो रिश्वत नहीं लेनी चाहिए। अगर कोई रिश्वत ले भी रहा है तो वह अपने और परिवार के ऊपर यह रकम खर्च कर लेता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़े ही देर बाद एक छात्र ने आपबीती पुलिस अधिकारी को सुनाई कि एक दिन पुलिसकर्मी ने उसके पिता को सड़क पर रोक लिया गाड़ी के पेपर चेक करने के लिए उसके बाद बदसलूकी भी की।


इस पर अधिकारी ने जवाब दिया कि उस पुलिसकर्मी की शिकायत होनी चाहिए और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी करनी चाहिए। मगर इससे साफ जाहिर है कि स्टूडेंट्स ने पूरी साफगोई से पुलिस महकमे का दूसरा छुपा हुआ चेहरा उनके अधिकारी के सामने प्रस्तुत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed