फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Asked to buy expensive cars and looted 97 LAKH.

महंगी कार खरीदने को कहा और लूट लिए 97 लाख

Wed, 27 May 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 27 May 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
Asked to buy expensive cars and looted 97 LAKH.

महंगी गाड़ी दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने चार गाड़ी दिलाने के नाम पर बिजनेसमैन से पैसा ले लिया। कई महीनों तक चक्कर कटवाने के बाद आरोपी ने 51.50 लाख रुपये लौटा दिए। उसके बाद पैसे देने से मना कर दिया। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मुंबई निवासी वंश जालान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महंगी सेकेंड हेंड गाड़ी खरीदने को लेकर पिछले साल डीएलएफ फेज दो निवासी संजीव बहल से उसकी मुलाकात हुई थी। बहल से पहली मीटिंग के बाद उसने चार महंगी गाड़ियां सस्ते दामों पर दिलाने का वादा किया। उसने एक बीएमडब्ल्यू, दो मर्सिडीज, एक पॉर्श गाड़ी के लिए 97 लाख का भुगतान ले लिया। संजीव ने अगले दो महीने में गाड़ी की डिलीवरी करने का वादा किया।
विज्ञापन


आरोप है कि जब काफी समय बीत गया तो उसने ब्रोकर संजीव से संपर्क किया तो वह बात को गोलमोल कर झांसा देने लगा। कई बार ऐसा होने के बाद जब उसने पैसा वापस मांगा तो उसने 51.50 लाख रुपये वापस दे दिए। जबकि बाकी रकम जल्द लौटाने को कहा। लेकिन उसके कुछ दिनों बाद आरोपी ने पैसा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी जिसकी जांच में मामला सही पाया गया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अजयबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ब्रोकर के खिलाफ डीएलएफ फेज दो थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed