फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   asian hospital of faridabad charged 18 lakh of bill for pregnant woman treatment who died there

गर्भवती महिला का 22 दिन चला इलाज फिर हुई मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल

Thu, 11 Jan 2018 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 11 Jan 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
asian hospital of faridabad charged 18 lakh of bill for pregnant woman treatment who died there
asian hospital - फोटो : ani

प्राइवेट अस्पतालों द्वारा की जा रही इलाज में लापरवाही और फिर बड़े बिल देने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का है।

विज्ञापन


एक परिवार ने फरीदाबाद के एशियन अस्पताल पर आरोप लगाया है कि उनके परिवार की एक गर्भवती महिला को बुखार था तो वो उसे ए‌शियन अस्पताल ले गए। जहां 22 दिन उसका ‌इलाज चला और फिर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल ने 22 दिन के इलाज के लिए परिवार को 18 लाख का भारी भरकम बिल थमा दिया। अब परिवार का अस्पताल पर आरोप है कि गर्भवती महिला को मामूली बुखार था लेकिन अस्पताल ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई मां-बच्चे दोनों की मौत

asian hospital of faridabad charged 18 lakh of bill for pregnant woman treatment who died there

मृतक महिला के एक परिजन का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे टाइफाइड बताकर आईसीयू में भर्ती कर दिया। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि महिला की आंत में छेद है जिसकी सर्जरी करनी होगी।

आरोप है कि डॉक्टरों ने परिजनों से कहा कि ऑपरेशन के लिए 3 लाख रुपए जमा कर दें और कहा कि एक बार जब पूरी रकम जमा हो जाएगी तो ऑपरेशन हो जाएगा। हम अब तक 10 से 12 लाख जमा कर चुके हैं। वो हमसे 18 लाख रुपए मांग रहे हैं

वहीं इस पूरे मामले् पर सफाई देते हुए एशियन अस्पताल के क्वालिटी एंड सेफ्टी चेयरमैन डॉक्टर रमेश चांदना ने कहा कि, महिला 32 हफ्ते की गर्भवती थी और उसे 8 से 10 दिन से बुखार था। पहले हमें लगा कि उसे टाइफाइड है और आईसीयू में उसका इलाज शुरू कर दिया। उसका बच्चा बच नहीं सका। हमें पता चला कि उसकी आंत में छेद है। हमने सर्जरी की लेकिन उसे बचा नहीं सके।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed