{"_id":"4a6f9840476bdbba8b44276272d78380","slug":"asi-slapped-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने से पहले सौ बार सोच लें पुलिसवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने से पहले सौ बार सोच लें पुलिसवाले
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 03 Jan 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद थाने में तैनात एएसआई ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। विरोध में लोगों ने ओल्ड मार्केट में जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सराय ख्वाजा के एसीपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
भीम बस्ती का रहने वाला शीतल बृहस्पतिवार को फरीद पार्क में बैठा हुआ था। यहां बुजुर्ग ताश खेल रहे थे। तभी ओल्ड फरीदाबाद थाने में तैनात एएसआई वीरेंद्र मौके पर पहुंचा और उसने किसी बात को लेकर शीतल को थप्पड़ मार दिया।
इससे नाराज लोगों ने ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसीपी सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कहा कि जिस व्यक्ति को पीटा गया है।
विज्ञापन
उसका मेडिकल होगा और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।