{"_id":"029b97f33f435b350478b1a3d1f6595a","slug":"asi-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्तर पर लड़ने वाले एएसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्तर पर लड़ने वाले एएसआई लाइन हाजिर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 15 Jan 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक सप्ताह पूर्व बिस्तर के लिए एक दूसरे के दुश्मन बने बादशाहपुर थाना के दो एएसआई को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
बादशाहपुर थाने में तैनात एएसआई विरेंद्र व सकेंद्र पुलिस कर्मियों को कुछ दिन पहले हुए आपसी झगड़े को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल के जांच के निर्देशों के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों बादशाहपुर थाने में दो पुलिसकर्मी बिस्तर के बंटवारे को लेकर ही आपस में बुरी तरह से उलझ गये। झगड़ा इस कदर बड़ा की दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।
विज्ञापन
इस बात की जब थाना प्रभारी को भनक पड़ी तो मामले को गंभीरता से लिया गया। शिकायत पुलिस आयुक्त तक जा पहुंची। पुलिस आयुक्त ने डीसीपी साउथ सुरेंद्र पाल सिंह व एसीपी इंद्रजीत को जांच के निर्देश दिये।
विज्ञापन
डीसीपी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह महकमे का रूटीन कार्य है। गलती पर कर्मियों को लाइन हाजिर किया जाता है।